hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, छत्तीसगढ़ में फूलो देवी नेताम को फिर से मौका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, छत्तीसगढ़ में फूलो देवी नेताम को फिर से मौका
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, छत्तीसगढ़ में फूलो देवी नेताम को फिर से मौका

Revoi Editor
Last updated: March 5, 2026 1:00 pm
Revoi Editor
Published: March 5, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली,5 मार्च। कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से कुल छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जिसमें कुछ वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को फिर से मौका दिया गया है।तेलंगाना से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी को भी टिकट दिया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि तेलंगाना की दोनों सीटों पर इन उम्मीदवारों को आसानी से जीत मिल जाएगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम पर एक बार फिर भरोसा जताया है। 54 वर्षीय फूलो देवी नेताम कोंडागांव जिले की निवासी हैं और लंबे समय से आदिवासी समाज की सक्रिय राजनीतिक हस्ती रही हैं। उनका वर्तमान कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। पार्टी ने 2020 में उन्हें पहली बार राज्यसभा भेजा था और अब लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। उनके अनुभव और जनसंपर्क को पार्टी आने वाले समय में भी फायदेमंद मान रही है।हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध को टिकट मिला है। वे दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और राज्य में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से युवा नेता अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वे राज्य की राजनीति में पार्टी के उभरते चेहरों में शुमार हैं। तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक को मौका दिया गया है। वे राज्य में कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं और दक्षिण भारत में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

You Might Also Like

कोरोना के ताजा हालात की समीक्षा : कुछ राज्यों में वेंटिलेटर के अनुपयोग पर पीएम मोदी गम्भीर
गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि स्टालिन का पलटवार, बोले- किसानों की आवाज दबाने के लिए रचा गया राजनीतिक नाटक
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स फिर 78000 के पार, निफ्टी में 414 अंकों की उछाल
गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
सीएम योगी ने लगाया आरोप – कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा और जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?