ICC टी20 विश्व कप 2026 : कप्तान सूर्या की आतिशी पारी और गेंदबाजों के प्रहार से भारत का खाता खुला, पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से दी मात
मुंबई, 7 फरवरी। मेजबान भारत ICC टी 20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नाजुक परिस्थितियों में कप्तान सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक के बाद मेजबान गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे अमेरिकी टीम पस्त नजर आई।
Suryakumar Yadav's heroics, followed by a strong bowling effort sees India win their #T20WorldCup opener 👏
📝: https://t.co/toE97iUHQS pic.twitter.com/OhAS0HyiL7
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 7, 2026
सूर्यकुमार को छोड़ अन्य स्टार बल्लेबाज फ्लॉप
ग्रुप ए के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की स्थिति काफी नाजुक थी। महज 46 रनों के स्कोर पर टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे। ऐसे समय में सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों पर 84 रनों (चार छक्के, 10 चौके) की आक्रामक पारी खेलकर टीम को 161 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, टीम के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
A captain's knock from Suryakumar Yadav won him the @aramco POTM award in India's #T20WorldCup opener 👊 pic.twitter.com/GlShtYpuVc
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 7, 2026
भारतीय गेंदबाजों के सामने 132 रनों तक पहुंच सकी अमेरिकी टीम
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम भारतीय आक्रमण के सामने लड़खड़ा गई और 20 ओवरों में आठ विकेट पर 132 रनों तक पहुंच सकी। मोहम्मद सिराज (3-29) और अर्शदीप सिंह (2-18) ने चार ओवरों के भीतर 13 रनों पर शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाजों को लौटा दिया था। इसके बाद मिलिंद कुमार (34 रन, 34 गेंद, एक छक्का, तीन चौके), संजय कृष्णमूर्ति (37 रन, 31 गेंद, दो छक्के, एक चौका) व शुभम रंजने (37 रन, 22 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) ने भारतीय गेंदबाजों पर प्रत्याक्रमण किया। लेकिन मेजबान गेंदबाजों ने विपक्षी दल को ज्यादा दूर नहीं जाने दिया।
A dazzling display from skipper Suryakumar Yadav gets India up and running at the #T20WorldCup with a win ⚡️
Watch highlights from every match of the ICC Men’s T20 World Cup on https://t.co/5AuGFN3SRa 🎥 https://t.co/ikKdQibVNA
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 7, 2026
दिलचस्प यह है कि सिराज भारत की मूल टीम का हिस्सा नहीं थे, उन्हें अंतिम क्षणों में चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में स्थान मिला है। सिराज व अर्शदीप सिंह के अलावा अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। हालांकि हार्दिक पंड्या महंगे साबित हुए, जिन्होंने चार ओवरों में 34 रन लुटाए।
A blockbuster opening day at the #T20WorldCup 2026🍿📷
More in our stories 👉📱 pic.twitter.com/WD8bRBrjiH— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 7, 2026
पहले दिन पाकिस्तान व वेस्टइंडीज को भी पूर्ण अंक
इसके पूर्व पहले दिन खेले गए दो अन्य मैचों में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी अपना-अपना जीतने में सफल रहे। पाकिस्तान ने ग्रुप एक मैच में जहां नीदरलैंड्स को जहां तीन गेंदों के शेष रहते तीन विकेट से हराया वहीं वेस्टइंडीज ने ग्रुप सी में बांग्लादेश के स्थानापन्न के तौर पर उतरे स्कॉटलैंड को 35 रनों से शिकस्त दी।
पाकिस्तान ने नीदरैंड्स को 3 विकेट से दी शिकस्त
कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी पर बाध्य नीदरैंड्स ने 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 175 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान को भी जूझना पड़ा और उसने 19.3 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 148 रन बनाए।
विंडीज की स्कॉटलैंड पर 35 रनों से जीत
उधर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य विंडीज ने शिमरन हेटमायर के विस्फोटक पचासे (64 रन, 36 गेंद, छह छक्के, दो चौके) की मदद से 20 ओवरों में पांच विकेट पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में स्कॉटिश टीम 18.5 ओवरों में 147 रनों तक पहुंच सकी।
रविवार के मैच : अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (ग्रुप डी, चेन्नई, पूर्वाह्न 11 बजे), इंग्लैंड बनाम नेपाल (ग्रुप सी, मुंबई, अपराह्न तीन बजे), श्रीलंका बनाम आयरलैंड (ग्रुप बी, कोलंबो, शाम सात बजे)
