hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक फिसला, निफ्टी 133 अंक कमजोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक फिसला, निफ्टी 133 अंक कमजोर
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक फिसला, निफ्टी 133 अंक कमजोर

Revoi Editor
Last updated: February 5, 2026 7:53 pm
Revoi Editor
Published: February 5, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 5 फरवरी। कमजोर वैश्विक रुख का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा और पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थमने के साथ गुरुवार को मानक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स जहां 504 अंक टूट गया वहीं एनएसई निफ्टी में 133 अंकों की कमजोरी रही।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘पिछले कुछ सत्रों में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर बनी सकारात्मक धारणा से तेज उछाल देखने को मिला था लेकिन अब मुनाफावसूली हावी रही और बाजार में गिरावट रही।’ उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली और अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से जोखिम से बचने की प्रवृत्ति मजबूत हुई।

सेंसेक्स 83,313.93 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 503.76 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,313.93 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 666.07 अंक गिरकर 83,151.62 अंक तक आ गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में – के शेयर मजबूत रहे जबकि – में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 0.52% की गिरावट के साथ 25,642.80 अंक पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 133.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में – के शेयर लाभ में रहे और – लाल निशान पर बंद हुए।

इन कम्पनियों के शेयरों में ज्यादा नफा-नुकसान हुआ

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, ट्रेंट, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

एफआईआई ने 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 249.54 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीद की। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.32 प्रतिशत गिरकर 68.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

You Might Also Like

चीनी शासकों ने इस्लामिक आतंकवाद को ढाल बनाकर उइगर मुस्लिमों पर किया अत्याचार
महाराणा प्रताप जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं सदियों तक देंगी प्रेरणा
आजादी के बाद से देश के बड़े ट्रेन हादसे : 42 वर्ष पहले बिहार में बागमती नदी में समा गई थी ट्रेन
राहुल गांधी की भारत जोड़ों पदयात्रा बोरगांव से हुआ प्रारंभ, प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल
ब्रिस्बेन टेस्ट : गाबा में पहले दिन बारिश का खलल, सिर्फ 13.2 ओवरों में खेल हो सका
TAGGED:BseniftyNifty declined by 133 pointsNSEsensexSensex fell 504 pointsstock market rally stalled
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?