1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. यूपी : दीपोत्सव पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, रामोत्सव की शाोभायात्रा में झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
यूपी : दीपोत्सव पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, रामोत्सव की शाोभायात्रा में झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

यूपी : दीपोत्सव पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, रामोत्सव की शाोभायात्रा में झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

0
Social Share

अयोध्या, 19 अक्टूबर। दीपावली पर रामनगरी की अलग ही छठा देखने को मिल रही है। भगवान श्री राम की स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। जगह-जगह फूलों से पंडालों को सजाया जा रहा है और भक्तों को अयोध्या में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। सीएम योगी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्त भी दूर-दूर से रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

रामोत्सव की भव्य शोभायात्रा का श्रीगणेश

इस बीच अयोध्या में रामोत्सव की भव्य शोभायात्रा का श्रीगणेश हो गया। ​माननीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जय वीर सिंह ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में एक से एक झांकियां आकर्षण का केंद्र हैं।

गुजरात के वडोदरा से आए परिवार ने बताया कि रामलला के दर्शन बहुत अच्छे से हुए हैं क्योंकि प्रदेश में सीएम योगी और देश की कमान पीएम मोदी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या को बहुत अच्छा सजाया गया है और दर्शन की भी विशेष सुविधा की गई है।

दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या नगरी में सुंदर-सुंदर झांकिया भी देखी गईं। नाटक मंडली अलग-अलग वेश लेकर झांकिया निकाल रही है। इसके अलावा रथ पर भगवान श्रीराम के बाल कांड की प्रस्तुति की जाती है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे को राम और सिया के रूप में देखा जा रहा है।

सरयू तट पर जलाए जाएंगे 26 लाख 11 हजार 101 दीये

अयोध्या नगरी का माहौल ऐसा है कि किसी का भी मन मोहित हो जाए। आज रविवार का दिन अयोध्या नगरी के लिए खास है क्योंकि सीएम योगी अयोध्या आने वाले हैं और दीपोत्सव के अवसर पर सरयू तट पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाए जाएंगे। इतने दीए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हो रही हैं। दीयो में तेल डालने का काम भी शुरू हो चुका है। अलग-अलग 56 घाटों पर दीए लगाए गए हैं और रंगोली से भी सुसज्जित करने का भी काम हो रहा है।

इसके साथ ही घाटों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। घाटों पर बिना आईडी कार्ड के किसी भी एंट्री नहीं होगी और जो भी लोग दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे, वो भारतीय सूती परिधान में दिखेंगे। इसके अलावा दीयों में तेल डालने का काम तरीके के किया जा रहा है और दीए की बाती पर कपूर का पाउडर भी लगाने का काम हो रहा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code