hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: घरेलू शेयर बाजार ने पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर देखा, सेंसेक्स 484 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > घरेलू शेयर बाजार ने पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर देखा, सेंसेक्स 484 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

घरेलू शेयर बाजार ने पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर देखा, सेंसेक्स 484 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार

Revoi Editor
Last updated: October 17, 2025 7:11 pm
Revoi Editor
Published: October 17, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 17 अक्टूबर। दीपोत्सव से पहले घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन धूम-धड़ाका देखने को मिला और प्रमुख बैंकों व पेट्रोलियम शेयरों में खरीदारी एवं विदेशी निवेशकों की लिवाली के सहारे दोनों बेंचमार्क इंडेक्स ने पिछले 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर देखने के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन किया। इनमें बीएसई सेंसेक्स 484 अंक चढ़ा तो एनएसई निफ्टी 25,700 के ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स 83,952.19 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)  का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 484.53 अंक यानी 0.58 प्रतिशत उछलकर 83,952.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 704.58 अंकों की बढ़त से पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर (84,099.53) पार करते हुए 84,172.24 अंक तक जा पहुंचा था हालांकि बाद में यह 84,000 के नीचे बंद हुआ। सेसेंक्स से संबद्ध कम्पनियों में 16 के शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 14 में गिरावट रही।

निफ्टी एक वर्ष के उच्चतम स्तर 25,709.85 अंक पर ठहरा

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 124.55 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 25,709.85 अंक पर पहुंच गया, जो पिछले 52 हफ्ते का नया उच्चस्तर है। कारोबार के दौरान सूचकांक 196.2 की अंकों की बढ़त से 52 सप्ताह के पिछला उच्चतम स्तर (25,669.35) पार करते हुए 25,781.50 अंक तक जा पहुंचा था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 28 के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए जबकि 22 में कमजोरी दिखी।

मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक में गिरावट

साप्ताहिक आधार पर देखें तो बीएसई सेंसेक्स में इस हफ्ते कुल 1,451.37 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की बढ़त देखी गई जबकि एनएसई निफ्टी ने 424.5 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की तेजी दर्ज की। हालांकि बेंचमार्क इंडेक्स के विपरीत छोटी कम्पनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.49 प्रतिशत गिर गया जबकि मझोली कम्पनियों के मिडकैप सूचकांक में 0.43 प्रतिशत की गिरावट रही।

बैंक निफ्टी ने बनाया नया ऑल-टाइम हाई

शेयर बाजार की चमक में सबसे ज्यादा योगदान बैंकिंग शेयरों का रहा। बैंक निफ्टी ने ट्रेडिंग के दौरान 57,830.20 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। यह मार्च, 2025 के अपने निचले स्तर 47,853.95 से लगभग 10,000 अंकों की शानदार बढ़त को दिखाता है। इस पूरे सप्ताह बैंक निफ्टी 2% चढ़ा जबकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1.7% की तेजी देकने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स देखें तो टिकाऊ उपभोक्ता खंड में 1.48 प्रतिशत की तेजी रही जबकि एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कम्पनियां) खंड में 1.19 प्रतिशत, वाहन खंड में 0.59 प्रतिशत और स्वास्थ्य सेवा खंड में 0.50 प्रतिशत की बढ़त रही।

एशियन पेंट्स में सबसे अधिक 4.18 प्रतिशत की तेजी

⁠सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में से एशियन पेंट्स में सबसे अधिक 4.18 प्रतिशत की तेजी आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। हालांकि, इंफोसिस, एचसीएल टेक, इटर्नल, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एफआईआई ने 997.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 997.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 4,076.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत गिरकर 60.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

You Might Also Like

थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने पीएम शिनावात्रा को किया निलंबित, सेना विरोधी बातचीत का आरोप
Ram Mandir : चंदा गबन मामले में निर्मोही अखाड़ा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रस्ट के पुनर्गठन और फोरेंसिक ऑडिट की मांग
चीन पर फिर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी, अब जिनपिंग से भी नहीं मिलेंगे
ट्रंप की युद्धविराम को आगे बढ़ाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी
नए साल में दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से आपके संकल्प की सिद्धि हो : पीएम मोदी
TAGGED:Bsedomestic stock marketniftyNifty crosses 25700NSEsensexSensex rises 484 pointsstock market hits 52-week high
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?