hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मैनचेस्टर टेस्ट : पैर में फ्रैक्चर लेकर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत, 90वां छक्का जड़कर सहवाग की बराबरी की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > मैनचेस्टर टेस्ट : पैर में फ्रैक्चर लेकर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत, 90वां छक्का जड़कर सहवाग की बराबरी की
खेलहिन्दी

मैनचेस्टर टेस्ट : पैर में फ्रैक्चर लेकर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत, 90वां छक्का जड़कर सहवाग की बराबरी की

Revoi Editor
Last updated: July 24, 2025 9:58 pm
Revoi Editor
Published: July 24, 2025
Share
SHARE

मैनचेस्टर, 24 जुलाई। भारत व इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चतुर्थ टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में उपस्थित भारतीय समर्थक उस समय आश्चर्यचकित रह गए, जब लंच  के तनिक पहले ऋषभ पंत टूटे पैर के साथ बल्लेबाजी करने उतर आए और पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होते वक्त 37 रन के स्कोर को 54 रनों (75 गेंद, 154 मिनट, दो छक्के, तीन चौके) तक पहुंचाकर वाहवाही लूटी।

A special half-century this has been! 🙌 🙌

Well played, Rishabh Pant 👏 👏

Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGtx3a#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/qYTRBh4ldg

— BCCI (@BCCI) July 24, 2025

दिलचस्प यह रहा कि अपनी पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 90वां छक्का जड़ा और टेस्ट क्रिकेट में भारत के सिक्सर किंग वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। सहवाग को ऐसा करने में 103 टेस्ट लगे थे जबकि पंत का यह सिर्फ 47वां टेस्ट है। पंत ने बिना फॉलो-थ्रू के एक ब्लॉक के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया, जो जमीन से होता हुआ कवर बाउंड्री तक पहुंचा।

पहले दिन आखिरी सत्र में वोक्स की गेंद पर चोट खा बैठे थे

उल्लेखनीय है कि पहले दिन आखिरी सत्र में पंत के दाएं पैर में चोट लग गई, जब क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में फुलटॉस उनके बूट पर लग गई। वह असहनीय दर्द के साथ तुरंत ही लड़खड़ा गए और जब उन्होंने अपना मोजा उतारा, तो उसमें अंडे के आकार की एक गांठ दिखाई दी।

सीरीज के अंतिम टेस्ट से पंत का बाहर रहना तय

पंत को गोल्फ स्टाइल की बग्घी में मैदान से बाहर ले जाया गया और वह सीधे स्कैन के लिए गए। बीसीसीआई ने अब तक स्कैन के नतीजों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से पता चला है कि पंत की हड्डी टूट गई है और वह सीरीज के पांचवें आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

छह से आठ हफ्ते के आराम की जरूरत होगी

पंच का फ्रैक्चर दाएं पैर की मेटाटार्सल हड्डी का बताया जा रहा है। शुरुआती निदान के अनुसार पंत को छह से आठ हफ्ते के आराम की ज़रूरत होगी। बोर्ड का कहना है कि ध्रुव जुरेल मैनचेस्टर सहित बचे टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग करेंगे। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पंत तभी बल्लेबाजी करेंगे, जब भारत को उनकी सख्त जरूरत होगी।

𝙂𝙧𝙞𝙩. 𝙂𝙪𝙩𝙨. 𝙂𝙪𝙢𝙥𝙩𝙞𝙤𝙣!

When Old Trafford stood up to applaud a brave Rishabh Pant 🙌 🫡#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/nxT2xZp134

— BCCI (@BCCI) July 24, 2025

पहले सत्र के अंतिम क्षणों में पंत अपनी सफ़ेद जर्सी में दिखे, जब शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर के बीच छठे विकेट पर 48 रनों की भागीदारी टूटी। जब स्कोर 314/6 था और 350 रन को औसत से बेहतर माना जा रहा था, तब पंत ज़ोरदार तालियों के साथ मैदान पर उतरे।

हालांकि वह अब भी दर्द में थे, लंगड़ाते हुए रन बनाने के अलावा कुछ खास नहीं कर पा रहे थे, लेकिन वह विकेट पर रहते हुए 35 रनों की भागीदारी के लिए काफी देर तक टिके रहे। अपनी लंबी पारी के दौरान पंत ने 14 सिंगल्स दौड़कर लिए। वॉशिंगटन का विकेट गिरने के बाद पंत ने जोफ्रा आर्चर की एक धीमी गेंद पर पुल करते हुए छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल आर्चर ने ही एक कठिन गेंद पर पंत को बोल्ड मारा।

Eight years in the making 🗓️

Our captain gets his first Test fifer since September 2017 👏

Back to his very best with the ball ❤️ pic.twitter.com/YqyEUK7S5x

— England Cricket (@englandcricket) July 24, 2025

भारत की पहली पारी 358 रनों पर सीमित हुई

इस बीच भारतीय पारी दूसरे सत्र में 114.1 ओवरों में 358  रनों पर समाप्त हुई। यशस्वी, साई सुदर्शन के बाद पंत के अर्धशतकीय प्रहार के अलावा दूसरे दिन शार्दुल ठाकुर (41 रन, 88 गेंद, 124 मिनट, पांच चौके) व वॉशिंगटन सुंदर (27 रन, 90 गेंद, 118 मिनट, दो चौके) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को साढ़े तीन सौ के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स (5-72) ने सितम्बर, 2017 के बाद से पहली बार व कुल पांचवीं बार पारी में पांच शिकार किए।

Ben Duckett 🤝 Zak Crawley

When both your openers go past 5️⃣0️⃣ 🥰 pic.twitter.com/dGfkKYUXom

— England Cricket (@englandcricket) July 24, 2025

क्रॉली व डकेट ने अटूट शतकीय भागीदारी से इंग्लैंड को दी शानदार शुरुआत

वहीं अंग्रेज ओपनरद्वय जैक क्रॉली व बेन डकेट ने मेजबानों को शानदार शुरुआत दी और अंतिम समाचार मिलने तक दोनों के बीच अटूट शतकीय भागीदारी हो चुकी थी। चाय तक 14 ओवरों में तेज 77 रन जोड़ चुके क्रॉली और डकेट अंतिम सत्र में 30 ओवरों की समाप्ति पर क्रमशः 78 व 71 पर खेल रहे थे जबकि बोर्ड पर 156 रन टंग चुके थे।

You Might Also Like

महाराष्ट्र: डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आयी महिला ने अधेड़ से 73.72 लाख रुपये ठगे
महाराष्ट्र : अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर ट्रक से टकराई कार, परिवार के 5 सदस्यों की मौत
दिल्ली में अब महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी कर सकेंगी काम, रेखा सरकार ने दी अनुमति
टेरर फंडिंग केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा समेत कई इलाकों में की छापेमारी
इंडिगो और एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी, A320 विमानों की उड़ानों में हो सकती है देरी, बताई वजह
TAGGED:Cricketmanchester testPant equalled Sehwag by hitting his 90th sixRishabh Pant batted with a fractured leg
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?