hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिकी विदेश विभाग में 1000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, ट्रंप प्रशासन भारी कटौती की तैयारी में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिकी विदेश विभाग में 1000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, ट्रंप प्रशासन भारी कटौती की तैयारी में
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिकी विदेश विभाग में 1000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, ट्रंप प्रशासन भारी कटौती की तैयारी में

Revoi Editor
Last updated: July 12, 2025 10:42 am
Revoi Editor
Published: July 12, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 जुलाई। ट्रम्प प्रशासन द्वारा संघीय कार्यबल में कटौती के प्रयासों के अंतर्गत अमेरिकी विदेश विभाग के 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। यह जानकारी शनिवार को एक न्यूज एजेंसी ने एक रिपोर्ट में दी। विदेश विभाग के कर्मचारियों को भेजे गए नोटिस के अनुसार अनैच्छिक कर्मचारी कटौती में 1,107 सिविल सेवा और 246 विदेश सेवा के कर्मचारी शामिल हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में संघीय सरकार के विशाल पुनर्गठन प्रयास के अंतर्गत 1,500 से अधिक विदेश विभाग के कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से इस्तीफा दिया था। आलोचकों का कहना है कि ये बड़ी कटौती विभाग के काम पर असर डालेंगी। सीबीएस न्यूज के अनुसार, जनसंख्या, शरणार्थी और प्रवासन ब्यूरो में लगभग सभी सिविल सेवा अधिकारियों की छंटनी कर दी गई है। जिन व्यक्तियों को नौकरी से निकाला गया उनमें विदेश विभाग के अफगान पुनर्वास प्रयासों के समन्वयक (केयर) कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैं।

सीनेट की विदेश संबंध समिति के डेमोक्रेट सदस्यों ने एक बयान जारी कर कहा कि “विदेश विभाग में सिविल सेवा और विदेश सेवा के सैकड़ों सदस्यों को निकालने का निर्णय हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करता है।” यह छंटनी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के कुछ ही दिन बाद हुई है जिसमें कहा गया था कि संघीय कार्यबल के आकार में कटौती करने की ट्रम्प प्रशासन की योजना आगे बढ़ सकती है।

इस वर्ष की शुरुआत में, विभाग ने कांग्रेस को एक पत्र लिखकर स्वैच्छिक सेवानिवृति और छंटनी के माध्यम से अपने कार्यबल में 18% की कटौती करने की मंशा व्यक्त की थी, जिसमें विभाग ने कहा था कि उसके पास 18,700 से अधिक अमेरिकी कर्मचारी हैं। कार्यबल में यह कटौती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सरकारी खर्च में कटौती के चुनावी वादे के अनुरूप है।

You Might Also Like

सलमान खुर्शीद की कांग्रेस को नसीहत – भाजपा की तरह बड़ी सोच रखें, तभी खोई जमीन वापस आएगी
यूपी : आसमान से बरस रही आग, पारा 40 डिग्री के पार, 48 घंटे के बाद राहत की उम्मीद
भीषण भूकंप से आफत : म्यांमार में 25 लोगों की मौत, थाईलैंड में 30 मंजिला इमारत ढही, 81 लोग मलबे में फंसे
कन्याकुमारी : विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी ने शुरू की 45 घंटों की ध्यान साधना
महाराष्ट्र के प्रस्ताव पर भड़के कर्नाटक सीएम बोम्मई ने कहा – ‘वे हमें बांटने की धमकी दे रहे, हम एक इंच भी नहीं देंगे’
TAGGED:employee layoffsPresident TrumpState DepartmentTrump administrationus
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?