hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाषा विवाद में फंसे कमल हासन का माफी मांगने से इनकार, कर्नाटक में फिल्म भी रिलीज नहीं करेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भाषा विवाद में फंसे कमल हासन का माफी मांगने से इनकार, कर्नाटक में फिल्म भी रिलीज नहीं करेंगे
राष्ट्रीयमनोरंजनहिन्दी

भाषा विवाद में फंसे कमल हासन का माफी मांगने से इनकार, कर्नाटक में फिल्म भी रिलीज नहीं करेंगे

Revoi Editor
Last updated: June 3, 2025 5:05 pm
Revoi Editor
Published: June 3, 2025
Share
SHARE

बेंगलुरु, 3 जून। कन्नड़-तमिल भाषा विवाद में फंसे प्रख्यात फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार के बावजूद माफी मांगने से इनकार कर दिया है और साथ ही यह भी कहा है कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में पांच जून को रिलीज नहीं करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कमल हासन के उस बयान का विरोध हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल भाषा से पैदा हुई है। कन्नड़ भाषी लोग इसी वजह से हासन की फिल्म ठग लाइफ की रिलीज का भी विरोध कर रहे हैं और उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

अभिनेता के वकील ने हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि कमल हासन कन्नड़ का बहुत सम्मान करते हैं और इस बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। इस पर अदालत ने जवाब दिया, ‘यह आपका अहंकार बोल रहा है।’ वकील ने कोर्ट को यह भी बताया, – ‘हमें अभी सुरक्षा की जरूरत नहीं है क्योंकि हम कर्नाटक में फिल्म रिलीज नहीं करने जा रहे।‘ मामले की सुनवाई 10 जून को होगी।

कर्नाटक हाई कोर्ट ने लगाई थी कड़ी फटकार

इससे पहले कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को उनके इस विवादास्पद बयान को लेकर कड़ी फटकार लगायी और कहा कि इस टिप्पणी ने कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है। कोर्ट ने इसी के साथ अभिनेता कमल हासन से पूछा कि क्या वह इतिहासकार या भाषाविद् हैं, जो ऐसा दावा कर रहे हैं?

कमल हासन की आगामी तमिल फिल्म ‘ठग लाइफ’ के सह-निर्माता राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने कहा कि अभिनेता के बयान से राज्य में वैमनस्य पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर हासन इस विवाद में माफी मांग लेते हैं तो मामला सुलझ जाएगा।

जस्टिस नागप्रसन्ना ने कहा, ‘किसी को भी किसी भी नागरिक की भावना को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। जल (पानी), नेला (भूमि), बाशे (भाषा) ये तीन चीजें नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। भाषा एक विशेष लोगों से जुड़ी भावना है। आपने इसे कमज़ोर करने के लिए कुछ कहा है।’

पहले फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए सुरक्षा मांगी थी

दरअसल, हाई कोर्ट राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कर्नाटक में ठग लाइफ की सुचारु स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और निर्देश देने की मांग की गई थी। यह याचिका कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) द्वारा चेन्नई में एक प्रचार कार्यक्रम में हासन की टिप्पणियों के जवाब में फिल्म के बहिष्कार की घोषणा के बाद दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि अभिनेता की टिप्पणियों को गलत तरीके से उद्धृत किया गया है और उसे संदर्भ से बाहर ले जाया गया है।

प्रोडक्शन हाउस की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ध्यान चिन्नप्पा ने कहा कि हासन ने हमेशा कन्नड़ की प्रशंसा की है और उनके बयान का उद्देश्य उसका अपमान करना नहीं था। न्यायालय हालांकि इससे सहमत नहीं हुआ और कहा, ‘अब आप व्यावसायिक हित के लिए यहां हैं, इसलिए पुलिस को आपके द्वारा बनाई गई स्थिति के लिए सुरक्षा करनी चाहिए! एक माफी से सब कुछ हल हो जाता। न्यायालय ने कहा कि वह याचिका के कानूनी पहलुओं की जांच करेगा, लेकिन उसने हासन से अपनी स्थिति पर विचार करने को भी कहा।

कोर्ट की टिप्पणी – आप कर्नाटक से भी तो कमाना चाहते हैं

जस्टिस नागप्रसन्ना कहा, “आप कर्नाटक से भी कुछ करोड़ रुपये कमाना चाहते हैं। आप (कमल हासन) कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं… इस तरह के बयानों के लिए आम लोगों पर भी मुकदमे चल रहे हैं। आप अपना बयान स्वीकार करते हैं और कहते हैं कि आप माफ़ी नहीं मांगेंगे। फिर आप कर्नाटक में फ़िल्म क्यों चलाना चाहते हैं? इसे छोड़ दें। हम इस पर आदेश पारित करेंगे कि उन्हें संरक्षण का अधिकार है या नहीं।’

You Might Also Like

HIV संक्रमण में 44 प्रतिशत की आई कमी, केंद्रीय मंत्री ने कहा-एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत
राज्यसभा चुनाव : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के 4 उम्मीदवारों ने गुजरात से दाखिल किए नामांकन पत्र
गोवा चुनाव : केजरीवाल ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को दिया ‘आप’ से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव
लोकसभा चुनाव : तीसरे चरण में 64.4 फीसदी वोटिंग, असम सबसे आगे, यूपी फिसड्डी
ओम बिरला ने सुरक्षा में चूक मामले पर सांसदों को लिखा पत्र – ‘राजनीति नहीं करें, उच्चस्तरीय समिति कर रही जांच’
TAGGED:film 'Thug Life'Kamal HaasanKamal Haasan refuses to apologize
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?