hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुंबई-गोवा राजमार्ग जून तक हो जाएगा पूरा, यात्रियों को मिलेगी राहत, बोले गडकरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई-गोवा राजमार्ग जून तक हो जाएगा पूरा, यात्रियों को मिलेगी राहत, बोले गडकरी
महाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मुंबई-गोवा राजमार्ग जून तक हो जाएगा पूरा, यात्रियों को मिलेगी राहत, बोले गडकरी

Revoi Editor
Last updated: April 15, 2025 12:22 pm
Revoi Editor
Published: April 15, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 15 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग इस साल जून तक पूरा हो जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्षों से गड्ढों वाली सड़कों से जूझ रहे हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में यह भी दोहराया कि जल्द ही देश भर में भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे और केंद्र एक नई टोल नीति लेकर आएगा।

देश के बुनियादी ढांचे के भविष्य पर विश्वास व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘ अगले दो वर्षों में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा।’’ मुंबई और गोवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से इन स्थानों के बीच यात्रा का समय कम होने तथा कोंकण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गडकरी ने राजमार्ग को पूरा करने में आने वाली कई चुनौतियों को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई-गोवा राजमार्ग को लेकर कई कठिनाइयां थीं लेकिन चिंता न करें… हम इस जून तक सड़क का 100 प्रतिशत काम पूरा कर लेंगे।’’ गडकरी ने भूमि अधिग्रहण में देरी के लिए कानूनी विवादों तथा आंतरिक संघर्षों को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा, ‘‘ भाइयों के बीच झगड़े थे, अदालतों में मामले थे और भूमि के लिए मुआवजा देने में अंतहीन जटिलताएं थीं। अब वे मुद्दे सुलझ गए हैं और मुंबई-गोवा राजमार्ग पर काम ने गति पकड़ ली है।’’

गडकरी ने जल्द ही पूरे देश में भौतिक टोल बूथ हटाने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति पेश करेगी। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन अगले 15 दिन में एक नई नीति की घोषणा की जाएगी। इसके लागू होने के बाद, किसी के पास टोल के बारे में शिकायत करने का कोई कारण नहीं बचेगा।’’ मंत्री ने यहां दादर क्षेत्र में सामाजिक संगठन अमर हिंद मंडल द्वारा आयोजित ‘वसंत व्याख्यानमाला’ में यह बात कही।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : ‘दिवाली पहाट’ पर एकनाथ शिंदे और उद्धव का शक्ति प्रदर्शन, सीएम ने इशारों में ठाकरे पर बोला हमला
दक्षिण अफ्रीका : जोहानेसबर्ग की 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 63 लोगों की दर्दनाक मौत, 43 अन्य झुलसे
EPFO की ‘VISHWAS 2026’ योजना लॉन्च : नियोक्ताओं के पेनाल्टी विवादों का आसानी से होगा निबटारा
सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोने की झाडू लगा कर की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुरूआत, पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी
US Election Results: कमला हैरिस ने मानी हार, कहा- मेरे दिल में अपने देश के लिए प्रेम और दृढ़ संकल्प है
TAGGED:completionGADKARIJuneMumbai-Goa HighwaypassengersRelief
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?