1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्‍कार, 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्‍कार, 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्‍कार, 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

0
Social Share

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री व वयोवृद्ध कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसी क्रम में 27 दिसम्बर को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे कैबिनेट की बैठक भी होगी। शुक्रवार को ही डॉ. सिंह का अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

दिल्‍ली एम्‍स की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि घर में बेहोश होने के बाद 92 वर्षीय डॉक्‍टर मनमोहन सिंह को गुरुवार देर शाम 8.06 बजे अस्‍पताल लाया गया था। उन्‍हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं सका। उन्‍होंने रात 9.51 बजे आखिरी सांस ली।

डॉ. सिंह के निधन के वक्त उनकी पत्नी गुरशरण कौर और बेटी भी अस्पताल में मौजूद थीं। कांग्रेस नेता के निधन की सूचना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य कई नेता एम्स पहुंचे। वहीं श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने गुरशरण कौर से फोन पर बात कर उन्हें ढाढस बंधाया।

कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जा सकता है पार्थिव शरीर

मनमोहन सिंह पार्थिव शरीर एम्स से मध्यरात्रि बाद मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जा सकता है, लेकिन आखिरी फैसला उनके परिवार से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code