रूस ने यूक्रेन पर दागी ICB मिसाइल, पहली बार इस खतरनाक हथियार का इस्तेमाल

मॉस्को, 21 नवम्बर। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया और अपने दक्षिण आस्त्रखान क्षेत्र से खतरनाक  अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिलाइल (ICBM) दागी। यह पहली बार है, जब रूस ने इस तरह की शक्तिशाली और लंबी दूरी की मिसाइल का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी वायुसेना ने यह जानकारी दी।

मॉस्को की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से हमला उस समय हुआ है, जब यूक्रेन ने इस हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का उपयोग करके रूस के अंदर कुछ लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिसके बारे में मॉस्को ने महीनों पहले चेतावनी दी थी कि यह तनाव को बहुत अधिक बढ़ा सकता है।

रूस ने यूक्रेन में निप्रो शहर के मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद उद्यमों और महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाया। हालांकि बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से किसे निशाना बनाया गया था और इससे क्या नुकसान हुआ।

अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज हजारों किलोमीटर होती है और इन्हें परमाणु वारहेड भेजने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इनका इस्तेमाल पारंपरिक वारहेड के लिए भी किया जा सकता है। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने इस हमले के दौरान 6 केएच-101 क्रूज मिसाइलों को नष्ट किया।

यूक्रेनी वायुसेना ने कहा, एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को रूस के आस्त्रखान क्षेत्र से दागा गया था। वायुसेना ने हमले में इस्तेमाल हथियारों की जानकारी दी। लेकिन यह नहीं बताया कि किस प्रकार की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। दोनों देशों के बीच बीत 33 महीनों से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular