Homeहिन्दीचुनावदिल्ली विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली...

दिल्ली विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

नई दिल्ली, 21 नवम्बर। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई।

पहली सूची में उम्मीदवारों में छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह नेताजी, सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, मटियाला से सुमेश शौकीन शामिल हैं।

कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता

दरअसल, AAP ने पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है जबकि 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही भाजपा से ‘आप’ में शामिल हुए हैं।

पार्टी संयोजक केजरीवाल की अध्यक्षता में ‘आप’ की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद इन नामों की घोषणा की गई। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments