hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर हमले की घटना में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > महाराष्ट्र : पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर हमले की घटना में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्रचुनावराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर हमले की घटना में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Revoi Editor
Last updated: November 19, 2024 4:57 pm
Revoi Editor
Published: November 19, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 19 नवम्बर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर बीती रात किए गए पथराव के संबंध में चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नारखेड से चुनावी सभा से लौटते वक्त पथराव में हुए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल देशमुख नारखेड गांव में एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इस पथराव में एनसीपी नेता घायल हो गए। देशमुख को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच एनसीपी (SP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कटोल के समीप जलालखेडा रोड पर बेलफाटा के पास अनिल देशमुख की गाड़ी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया, जिसमें वह घायल हो गये और उन्हें तत्काल कटोल सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नागपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्श पोद्दार ने बताया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने के लिए गई।

पोद्दार ने बताया कि कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पोद्दार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

वहीं राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता वेदप्रकाश आर्य ने इस घटना की निंदा करते हुए मामले की उच्च-स्तरीय जांच किए जाने और देशमुख के परिवार को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की थी। आर्य ने एक बयान में कहा, ‘कटोल के बेलफाटा बिष्णुर में कुछ लोगों ने अनिल देशमुख की कार पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पहले कटोल में उनका इलाज कराया गया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उन्हें नागपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।’

उन्होंने दावा किया कि उनके राजनीतिक विरोधियों को अपनी हार का आभास हो गया था, इसलिए उन्होंने इस तरह के कायरतापूर्ण हमले का सहारा लिया। अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख राकांपा (एसपी) के टिकट पर कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चरणसिंह ठाकुर से है।

You Might Also Like

दिल्ली आबकारी नीति केस : ED ने AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र
एथलीट नीरज चोपड़ा पहलवानों को सड़क पर देखकर हुए भावुक, ट्वीट कर कही दिल की बात
पीएम मोदी को ‘जहरीला सांप’ कहने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांगी माफी
टाटा आईपीएल 2022 का कार्यक्रम घोषित : 26 मार्च को चैंपियन सीएसके व केकेआर के बीच पहला मैच, 29 मई को फाइनल
शर्मनाक : नवजात का शव लेकर DM ऑफिस पहुंचा लाचार पिता, कहा- ‘साहब मेरे बच्चे को जिंदा कर दो…’ जानें पूरा मामला
TAGGED:Anil Deshmukhattack on DeshmukhCase registered against 4 unknown peopleFormer ministerMAHARASHTRA
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?