1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. विजया रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल
विजया रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल

विजया रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल

0
Social Share

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह रेखा शर्मा की जगह लेंगी। मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस नोट के अनुसार रहाटकर को, जो वर्ष 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की भी अध्यक्ष रही हैं, इस पद पर तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है। वह आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी।

महाराष्ट्र महिला आयोग में रहते कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रहीं विजया रहाटकर ने महाराष्ट्र महिला आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान सक्षमा (एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सहायता), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी योजनओं की शुरुआत की थी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, तीन तलाक विरोधी सेल और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित साद नामक एक प्रकाशन शुरू किया।

छत्रपति संभाजीनगर की मेयर भी रह चुकी हैं रहाटकर

वर्ष 2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजीनगर की मेयर के रूप में रहाटकर ने स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे से संबंधित महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं को लागू किया। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘विधिलिखित’ (महिलाओं के कानूनी मुद्दों पर) और ‘औरंगाबाद : लीडिंग टू वाइड रोड्स’ शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान ने उन्हें पहचान दिलाई है, जिसमें राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार शामिल हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code