hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी व सोलर सिस्टम में धमाके, 14 मरे, 450 से ज्यादा घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी व सोलर सिस्टम में धमाके, 14 मरे, 450 से ज्यादा घायल
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी व सोलर सिस्टम में धमाके, 14 मरे, 450 से ज्यादा घायल

Revoi Editor
Last updated: September 19, 2024 12:31 am
Revoi Editor
Published: September 18, 2024
Share
SHARE

बेरूत, 18 सितम्बर। लेबनान में हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के पेजर में हुए ब्लास्ट के अगले ही दिन बुधवार को एक बार फिर कई धमाके हुए हैं। इस बार वॉकी-टॉकी (हाथ में पकड़ा जाने वाला रेडियो सेट) और घरों के सोलर सिस्टम को निशाना बनाया गया। इस ब्लास्ट में कम-से-कम 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 450 से ज्यादा घायल हो गए।

सुरक्षा सूत्रों और एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हिज्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वॉकी-टॉकी में बुधवार दोपहर को लेबनान के दक्षिण और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में विस्फोट हुआ। एक ब्लास्ट तब हुआ, जब पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वॉकी-टॉकी फट पड़ा।

वॉकी-टॉकी में हुए ब्लास्ट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अंतिम संस्कार के समय काफी भीड़ देखी जा सकती है। इसी दौरान एक अचानक ब्लास्ट होता है, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। यह धमाका वॉक-टॉकी में हुआ है। पेजर्स की तरह इन डिवाइस को भी पांच महीने पहले ही खरीदा गया था।

पेजर सीरियल ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 12 पहुंची, 3 हजार लोग घायल

इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने बुधवार को बताया कि मंगलवार के विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार के हमले में लगभग 3,000 लोग घायल हुए, जिनमें चरमपंथी समूह के कई लड़ाके और बेरूत में ईरान के दूत शामिल हैं। मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने पेजर विस्फोट से जुड़ी घटनाओं की स्वतंत्र जांच की बात कही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को लेबनान में कई जगह हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर अचानक फट गए थे। इसमें ब्लास्ट होने की वजह से हर ओर अफरातफरी मच गई। इस हमले के पीछे इजराइल के होने की आशंका है। हालांकि, अब तक इजरायल ने इसे स्वीकार नहीं किया है और इजराइली सेना ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लेबनान के एक वरिष्ठ सुरक्षा सूत्र और एक अन्य सूत्र ने बताया कि इजराइल की जासूसी एजेंसी मोसाद ने विस्फोटों से महीनों पहले हिज्बुल्लाह द्वारा खरीदे गए पेजर के अंदर विस्फोटक लगाए थे।

हंगरी की कम्पनी ने बनाए थे पेजर

बताया जा रहा है कि जिन पेजर में धमाके हुए हैं, उन्हें हंगरी की एक कम्पनी ने बनाया था। ताइवानी कम्पनी गोल्ड अपोलो ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोल्ड अपोलो ने कहा कि बुडापेस्ट की एक अन्य कम्पनी ने इन पेजर का निर्माण किया है, जिसे उसने पेजर पर अपने अधिकृत ब्रांड के इस्तेमाल का अधिकार दिया था।

उधर, विशेषज्ञों का मानना है कि इन पेजर में सप्लाई से पहले ही विस्फोटक सामग्री डाली गई थी। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इजराइल ने मंगलवार को हमले के बाद अमेरिका को जानकारी दी थी। पेजर में कम मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा गया था और फिर उसमें विस्फोट किया गया था।

हमास के हमले के बाद बढ़ा है तनाव

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आठ अक्टूबर को इजराइल पर फलस्तीनी गुट हमास के हमले के बाद से हिज्बुल्लाह और इजराइली सेना के बीच लगभग रोजाना गोलीबारी हो रही है। अब तक गोलीबारी और हमलों में लेबनान में सैकड़ों लोग मारे गए हैं, जबकि इजराइल में भी दर्जनों लोगों की जान गई है। इस संघर्ष में सीमा के दोनों ओर हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। समय-समय पर तनाव बढ़ने के बावजूद, दोनों पक्षों ने अब तक सावधानी से युद्ध को टाला है, लेकिन इजराइली नेताओं ने हाल के हफ्तों में कई चेतावनियां जारी की हैं कि वे लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान तेज कर सकते हैं।

You Might Also Like

नीतीश कुमार खो चुके विश्वसनीयता, खतरे में I.N.D.I.A. गठबंधन, प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह
एनटीपीसी बना भारत काे सशक्त बनाने का प्रतीक – गुरदीप सिंह
सुनेत्रा पवार की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ को लेकर शरद पवार बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं
लोकसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल ने देश की जनता को दी 10 गारंटी
पेरिस पैरालम्पिक के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि की घोषणा, स्वर्ण विजेता को मिलेंगे 75 लाख रुपये
TAGGED:14 deadmore than 450 injuredsolar system explode in Lebanonwalkie-talkie explode in Lebanon
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?