hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टूर्नामेंट से आत्मविश्वास लेकर जा रहे हैं, यह हमारे लिए आगाज है : हार के बाद बोले राशिद खान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टूर्नामेंट से आत्मविश्वास लेकर जा रहे हैं, यह हमारे लिए आगाज है : हार के बाद बोले राशिद खान
खेलहिन्दी

टूर्नामेंट से आत्मविश्वास लेकर जा रहे हैं, यह हमारे लिए आगाज है : हार के बाद बोले राशिद खान

Revoi Editor
Last updated: June 27, 2024 4:23 pm
Revoi Editor
Published: June 27, 2024
Share
SHARE

टरूबा, 27 जून। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दक्षिण अफ्रीका के हाथों टी20 विश्व कप के एकतरफा सेमीफाइनल में मिली हार से दुखी हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनकी टीम के लिए शुरूआत है और इस टूर्नामेंट से उन्हें किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास मिला है । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में अपने न्यूनतम स्कोर 56 रन पर आउट होने के बाद अफगानिस्तान को नौ विकेट से पराजय झेलनी पड़ी।

राशिद ने मैच के बाद कहा ,‘‘ एक टीम के रूप में हमारे लिये यह कठिन था । हमने बेहतर प्रदर्शन किया होता लेकिन हालात ने हमारा साथ नहीं दिया । टी20 क्रिकेट यही है जिसमें आपको हर परिस्थिति के अनुरूप ढलना होता है ।’’ उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट से बहुत कुछ सीखा है ।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे लिए यह शुरूआत भर है । हमारे भीतर किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास आ रहा है । हमे प्रक्रिया पर ध्यान देना है । हमने यहां से बहुत कुछ सीखा है ।’’ राशिद ने कहा ,‘‘ इस टूर्नामेंट से हम आत्मविश्वास लेकर जा रहे हैं । हमें पता है कि हमारे पास कौशल है लेकिन यहां हमने कठिन और दबाव भरे हालात में खेलना सीखा ।’’ एक टीम के रूप में किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है , यह पूछने पर राशिद ने कहा ,‘‘ कुछ सुधार तो करना होगा । खासकर मध्यक्रम की बल्लेबाजी में । अभी तक नतीजे अच्छे रहे हैं लेकिन हमें बल्लेबाजी में और मेहनत करनी होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन गेंदबाजी की । हमें अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर टूर्नामेंट में अब तक कामयाबी मिली । अच्छी शुरूआत की जरूरत होती है ।’’ इस बेहतरीन स्पिनर ने कहा ,‘‘ हम बदकिस्मत रहे कि मुजीब को चोट लग गई लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों और मोहम्मद नबी ने भी नयी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया जिससे स्पिनरों का काम आसान हो गया ।’’

You Might Also Like

गुजरात : स्थानीय निकाय उपचुनाव में भाजपा का वर्चस्व, 30 में 21 सीटों पर जीत हासिल की, कांग्रेस को भी फायदा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के विवादित बोल -मीडियाकर्मियों को डोज दो वरना वे खिलाफ लिखेंगे
मीडिया शख्सियत और रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान : पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल ने ली विदेश मंत्री पद की शपथ
प्रधानमंत्री मोदी, खरगे और सीएम योगी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
TAGGED:AFGHANISTANFinalsouth africaT20 world cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?