hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC टी20 विश्व कप : टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, आयरलैंड को 8 विकेट से दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC टी20 विश्व कप : टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, आयरलैंड को 8 विकेट से दी शिकस्त
खेलहिन्दी

ICC टी20 विश्व कप : टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, आयरलैंड को 8 विकेट से दी शिकस्त

Revoi Editor
Last updated: June 6, 2024 12:40 am
Revoi Editor
Published: June 5, 2024
Share
SHARE

न्यूयॉर्क, 5 जून। पूर्व चैम्पियन भारत ने बुधवार को यहां ICC टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए में अपने अभियान की श्रेष्ठ शुरुआत की और आयरलैंड को 100 रनों के अंदर समेटने के बाद 46 गेंदों के शेष रहते आठ विकेट की आसान जीत हासिल कर ली।

2⃣ Points In The Bag! 👏 👏#TeamIndia commence their #T20WorldCup campaign with a solid WIN! 🙌 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/YQYAYunZ1q#INDvIRE pic.twitter.com/sxGWGhDNYq

— BCCI (@BCCI) June 5, 2024

हार्दिक एंड कम्पनी की मारक गेंदबाजी के बाद रोहित का पचासा

नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की अबूझ पहेली साबित हो रही ड्रॉप इन पिच पर हार्दिक पंड्या (3-27) की अगुआई में गेंदबाजों ने आयरिश टीम को 16 ओवरों में 96 रनों पर ही समेट दिया। जवाब में रिटायर्ड हर्ट होने से पहले विस्फोटक अर्धशतक जमा चुके कप्तान रोहित शर्मा (52 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) व ऋषभ पंत (नाबाद 36 रन, 26 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) की मदद से टीम इंडिया ने 12.2 ओवरों में दो विकेट पर 97 रन बना लिए।

Topping The Charts – the Rohit Sharma way! 🔝

Most Wins as the #TeamIndia captain in Men's T20Is 👏 👏#T2OWorldCup | #INDvIRE | @ImRo45 pic.twitter.com/V9SyUS0g7t

— BCCI (@BCCI) June 5, 2024

पांच टीमों के ग्रुप की अंक तालिका में भारत व अमेरिका के एक-एक मैच में दो-दो अंक हो गए हैं। लेकिन भारत नेट रन रेट (3.065) में काफी आगे है। कनाडा व आयरलैंड क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। कनाडा को उद्घाटन मैच में अमेरिका से मात खानी पड़ी थी।

भारत को इसी स्टेडियम में पाकिस्तान से खेलना है अगला मैच

फिलहाल नसाउ काउंटी की इस पिच से भारत को सतर्क रहना होगा, जिसपर दो दिन पहले श्रीलंकाई टीम टी20 क्रिकेट इतिहास में अपने न्यूनतम स्कोर (77 रन) पर बिखर गई थी। ग्रुप डी का वह मैच दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता था। भारत को इसी ग्राउंड पर लीग चरण के दो और मैच खेलने हैं। इसमें नौ जून को पाकिस्तान और 12 जून को यूएसए के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं। वहीं कनाडा व भारत का मैच 15 जून को लॉडेरहिल में खेला जाना है।

An all-round display from India in New York earns them two valuable #T20WorldCup 2024 points 👏#INDvIRE | 📝: https://t.co/YmX1ZqPteL pic.twitter.com/wYpO7HeQQf

— T20 World Cup (@T20WorldCup) June 5, 2024

रोहित ने रिटायर होने से पहले पंत के साथ जोड़े 54 रन

खैर, इस मुकाबले में कमजोर लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने वाले विराट कोहली (1) नहीं चल सके। लेकिन रोहित ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली, जिन्हें पंत का भी साथ मिला और दोनों ने 44 गेंदों पर 54 रन जोड़ दिए। हालांकि 10वें ओवर में मार्क एडेयर (1-27) की अंतिम गेंद पर रोहित कंधे में कुछ तकलीफ का इशारा करते हुए रिटायर्ड होकर लौट गए। रोहित की जगह उतरे सूर्यकुमार यादव (2) भी चार गेंद खेलकर चलते बने। लेकिन ऋषभ ने शिवम दुबे (0) को सामने वाले छोर पर खड़ा कर 13वें ओवर में बैरी मैकार्थी की दूसरी गेंद पर विजयी छक्का जड़ दिया।

Simply unplayable 🔥

Jaspirt Bumrah is awarded the @Aramco POTM after he returned excellent figures of 2/6 from three overs 🏅#INDvIRE #T20WorldCup pic.twitter.com/Tn6MYh4zCu

— T20 World Cup (@T20WorldCup) June 5, 2024

आयरलैंड की आधी टीम 44 रनों पर लौट चुकी थी

इसके पूर्व पॉल स्टर्लिंग के नेतृत्व में टॉस गंवाने वाली आयरिश टीम के बल्लेबाज अनियमित उछाल वाली पिच पर, जहां कभी-कभी गेंद ठहर भी जा रही थी, भारतीय गेंदबाजों का कभी भी मजबूती से सामना नहीं कर सके। पंड्या, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जसप्रीत बुमराह (2-6) व अर्शदीप सिंह (2-35) के सामने आधी टीम नौ ओवरों में 44 रनों पर लौट चुकी थी।

स्कोर कार्ड

गारेथ डेलनी (26 रन, 14 गेंद, दो छक्के, दो चौके) ही 20 के ऊपर जा सके। दूसरा सर्वोच्च स्कोर (15 रन) श्रीमान अतिरिक्त का रहा। वैसे जोश लिटिल (14 रन, 13 गेंद, दो चौके), कर्टिस कैम्फर (12 रन, आठ गेंद, एक छक्का, एक चौका) व विकेट कीपर लोर्कन टकेर (10 रन, 13 गेंद, दो चौके) भी दहाई में पहुंचे। मो. सिराज और अक्षर पटेल ने भी एक-एक सफलता पाई।

आज के मैच (भारतीय समयानुसार) : पापुआ न्यू गिनी बनाम युगांडा (ग्रुप सी – प्रोविडेंस, भोर में पांच बजे), ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान (ग्रुप बी – ब्रिजटाउन, सुबह छह बजे), अमेरिका बनाम पाकिस्तान (ग्रुप ए – डलास, रात्रि नौ बजे)।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का पुणे में प्रारम्भ
UP Assembly By-election: उपचुनाव के लिए सपा और कांग्रेस ने नियुक्त किये प्रभारी, शिवपाल को मिली कटेहरी की जिम्मेदारी
IIT-BHU के वैज्ञानिकों ने विकसित किए खून के थक्के बनने से रोकने वाले नैनो पार्टिकल्स
Surya Grahan 2023: इस दिन लग रहा है साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां देगा दिखाई…
बिहार में बवाल : विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज में जहानाबाद भाजपा जिला महासचिव विजय सिंह की मौत
TAGGED:Cricketdefeated Ireland by 8 wicketsICC t20 world cupTeam India's great start
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?