hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पोर्श कार दुर्घटना पर राहुल गांधी बोले : ‘नरेंद्र मोदी दो हिन्दुस्तान बना रहे हैं – जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पोर्श कार दुर्घटना पर राहुल गांधी बोले : ‘नरेंद्र मोदी दो हिन्दुस्तान बना रहे हैं – जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है’
अपराधराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पोर्श कार दुर्घटना पर राहुल गांधी बोले : ‘नरेंद्र मोदी दो हिन्दुस्तान बना रहे हैं – जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है’

Revoi Editor
Last updated: May 22, 2024 4:08 am
Revoi Editor
Published: May 22, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गत रविवार को पुणे में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर पीएम मोदी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन पर दो हिन्दुस्तान बनाने का आरोप लगाया है।

नशे में पोर्श चला रहे किशोर ने दो आईटी पेशेवरों की जान ले ली थी

दरअसल, कथित तौर पर शराब के नशे में एक नाबालिग लड़के द्वारा चलाए जा रहे तेज रफ्तार लक्जरी वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। दिलचस्प यह रहा कि घटना के कुछ घंटों बाद नाबालिग को इस शर्त पर जमानत दे दी गई कि वह 15 दिनों तक येरवडा ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करेगा और सड़क दुर्घटनाओं पर एक निबंध लिखेगा।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘अगर कोई बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर या कोई ओला, उबर या ऑटो ड्राइवर गलती से किसी की हत्या कर देता है, तो उसे 10 साल जेल की सजा दी जाती है और चाबी उठाकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर किसी अमीर घर का 16-17 साल का बेटा नशे में पोर्श चलाते वक्त दो लोगों की हत्या करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे एक निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। ट्रक ड्राइवरों या बस ड्राइवरों को निबंध क्यों नहीं लिखवाया जाता है?’

नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं – जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है। pic.twitter.com/uuJHvDdeRD

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2024

कांग्रेस नेता ने वीडियो में आगे कहा, “जब नरेंद्र मोदी से पूछा गया कि क्या दो भारत बन रहे हैं, एक अरबपतियों का और एक गरीबों का, तो उनका जवाब था : क्या मुझे हर किसी को गरीब बना देना चाहिए? उन्होंने कहा, सवाल ये नहीं है। सवाल न्याय का है। अमीर और गरीब दोनों को न्याय मिलना चाहिए। न्याय सबके लिए समान होना चाहिए। इसलिए हम लड़ रहे हैं। हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।”

कैसे हुआ पुणे कार हादसा 

गौरतलब है कि रविवार तड़के पुणे में जब कथित तौर पर नशे में पोर्श चला रहा किशोर एक मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिसमें 24 वर्षीय आईटी पेशेवर अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई। अगले दिन किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपित को  जमानत पर रिहा कर दिया। अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा अपने दोस्तों के एक समूह के साथ अचानक रात्रिभोज से वापस आ रहे थे, जब तेज रफ्तार पोर्श ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

पुलिस ने मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बार मालिक और बार मैनेजर भी शामिल हैं, जिन्होंने दुर्घटना की रात किशोर आरोपित को शराब परोसी थी। तीसरा आरोपित भी एक अन्य बार का बार मैनेजर है। किशोर के पिता विशाल अग्रवाल को, जो एक जाने-माने रियल एस्टेट डेवलपर हैं, भी मंगलवार को हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

You Might Also Like

दिल्ली उच्च न्यायालय की टिप्पणी – अग्निपथ योजना स्वैच्छिक, जिन्हें दिक्कत है, वे शामिल न हों
दिल्ली विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बलों ने तलाशी ली
कैबिनेट ने उत्तराखंड में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 2,730 करोड़ की रोपवे परियोजना को दी मंजूरी
पैदा होते ही पोती बनी करोड़पति, दादा ने 10 करोड़ की हवेली कर दिया नाम, खाते में भी जमा किए 52 करोड़
तेलंगाना के पहले कांग्रेसी सीएम रेवंत रेड्डी ने 11 कैबिनेट मंत्रियों के साथ संभाली कमान
TAGGED:creating two HindustansNarendra ModiPorsche car accidentRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?