Homeहिन्दीचुनावराघव चड्ढा दावा- चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगा ‘इंडिया’...

राघव चड्ढा दावा- चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन

नई दिल्ली, 16 जनवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगा और यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरुआत होगी। ‘आप’ और कांग्रेस दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 जनवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन बनाया। दोनों पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं।

चड्ढा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन चंडीगढ़ में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा देगा। उन्होंने कहा, ‘‘चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच पहला बड़ा मुकाबला होगा। यह 2024 के लोकसभा चुनाव का माहौल तैयार करेगा।’’

मेयर चुनाव के लिए गठबंधन के समझौते के अनुसार, ‘आप’ महापौर सीट के लिए चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के लिए चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस, ‘आप’, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments