hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: WFI प्रमुख चुनाव का विरोध : साक्षी मलिक के संन्यास के बाद बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री पुरस्कार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > WFI प्रमुख चुनाव का विरोध : साक्षी मलिक के संन्यास के बाद बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री पुरस्कार
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

WFI प्रमुख चुनाव का विरोध : साक्षी मलिक के संन्यास के बाद बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री पुरस्कार

Vinayak Barot
Last updated: December 22, 2023 7:23 pm
Vinayak Barot
Published: December 22, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) चुनाव में अध्यक्ष पद पर बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय कुमार सिंह ‘बबलू’ की बड़ी जीत और राष्ट्रकुल खेल चैम्पियन अनीता श्योराण व उनके गुट की पराजय से आहत कुछ अंतररराष्ट्रीय पहलवानों की प्रतिक्रिया लगातार दूसरे दिन देखने को मिली।

‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं…‘

चुनाव में बृजभूषण शरण गुट की जीत के विरोध में रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने गुरुवार को ही अंतरराष्ट्रीय कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी तो इसके एक दिन बाद टोक्यो ओलम्पिक खेलों के कांस्य विजेता बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की घोषणा कर दी। बजरंग ने ट्वीट किया, ‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं…।’

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलम्पिक, विश्व चैम्पियनशिप, राष्ट्रकुल खेल व एशियाड में स्वर्ण सहित कई पदक जीत चुके बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को अपना पद्म श्री पुरस्कार लौटाते हुए एक पत्र भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘यह घोषणा करने के लिए यह सिर्फ मेरा पत्र है। यह मेरा बयान है।’

पूनिया ने प्रधानमंत्री को लिखे खत में लिखा, ‘प्रिय पीएम जी, आशा है कि आपका स्वास्थ्य ठीक है। आप कई कामों में व्यस्त होंगे, लेकिन मैं देश के पहलवानों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह लिख रहा हूं। आप जानते होंगे कि देश की महिला पहलवानों ने जनवरी में विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, इस साल बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। मैं भी उनके विरोध में शामिल हुआ। सरकार द्वारा कड़ी काररवाई का वादा करने के बाद विरोध बंद हो गया। लेकिन तीन महीने बाद भी बृजभूषण के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुई। हम अप्रैल में फिर से सड़कों पर उतरे ताकि पुलिस कम से कम उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। जनवरी में 19 शिकायतकर्ता थे, लेकिन अप्रैल तक यह संख्या घटकर सात रह गई। इसका मतलब है कि बृजभूषण ने 12 महिला पहलवानों पर अपना प्रभाव डाला। आंदोलन 40 दिनों तक चला। इन 40 दिनों में एक महिला पहलवान और पीछे हट गई। हम सब पर बहुत दबाव आ रहा था। हमारे प्रदर्शन स्थल को तहस नहस कर दिया गया और हमें दिल्ली से बाहर खदेड़ दिया गया और हमारे प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी।’

मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है। 🙏🏽 pic.twitter.com/PYfA9KhUg9

— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) December 22, 2023

बजरंग ने पत्र में आगे लिखा, ‘जब ऐसा हुआ तो हमें समझ नहीं आया कि हम क्या करें, इसलिए हमने अपने मेडल गंगा में बहाने की सोची। जब वहां गए तो हमारे कोच साहिबान और किसानों ने हमें ऐसा नहीं करने दिया। इसी समय आपके एक जिम्मेदार मंत्री का फोन आया और हमें कहा गया कि हम वापस आ जाएं। हमारे साथ न्याय होगा। इसी बीच हमारे गृह मंत्री जी से भी हमारी मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे महिला पहलवानों के लिए न्याय में उनका साथ देंगे और कुश्ती फेडरेशन से बृजभूषण, उसके परिवार और उसके गुर्गों को बाहर करेंगे। हमने उनकी बात मानकर सड़कों से अपना आंदोलन समाप्त कर दिया क्योंकि कुश्ती संघ का हल सरकार कर देगी और न्याय की लड़ाई न्यायालय में लड़ी जाएगी, ये दो बातें हमें तर्कसंगत लगीं।’

बकौल पूनिया, ‘लेकिन 21 दिसम्बर को डब्ल्यूएफआई के चुनाव में महासंघ एक बार फिर बृजभूषण के अधीन आ गया। उन्होंने खुद कहा था कि वह हमेशा की तरह महासंघ पर हावी रहेंगे। भारी दबाव में आकर, साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की। हम सभी ने आंसुओं में रात बिताई। हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें, या कहां जाएं। सरकार ने हमें बहुत कुछ दिया है। मुझे 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मुझे अर्जुन, खेल रत्न पुरस्कार भी मिला। जब मुझे ये पुरस्कार मिले, तो मैं सातवें आसमान पर था। लेकिन आज दुख अधिक है और इसका कारण यह है कि एक महिला पहलवान ने अपनी सुरक्षा के कारण खेल छोड़ दिया।’

पूनिया ने अपने पत्र में कहा, ‘खेलों ने हमारी महिला खिलाड़ियों को सशक्त बनाया है, उनका जीवन बदल दिया है। इसका सारा श्रेय पहली पीढ़ी की महिला एथलीटों को जाता है। हालात ऐसे हैं कि जो महिलाएं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर हो सकती थीं, वे अब खेलों में अपने कदम पीछे खींच रही हैं। और हम ‘पुरस्कृत’ पहलवान कुछ नहीं कर सके। मैं पद्मश्री पुरस्कार विजेता के रूप में अपना जीवन नहीं जी सकता, जब हमारी महिला पहलवानों का अपमान किया जाता है। इसलिए मैं अपना पुरस्कार आपको लौटाता हूं।”

You Might Also Like

तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने बीमार पत्नी से बातचीत की दी अनुमति
यूपी : पेपर लीक कांड में सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा को किया निलंबित
अमेठी छोड़ रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, मां की सीट से दाखिल किया नामांकन
‘देश को बदनाम कर रहे हैं राहुल…’,किरेन रिजिजू के बयान पर खड़गे का पटलवार- माफी का सवाल ही नहीं
भारत में कोरोना संकट : केरल में 21 हजार से ज्यादा नए केस, हिमाचल में भी बढ़ रहा संक्रमण
TAGGED:Bajrang Punialetter written to PM ModiProtest against WFI chief electionPunia returns Padma Shri award
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?