Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक...

पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक संग की द्वपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के बीच शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएण मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान का गर्मजोशी से स्वागत किया।

द्विपक्षीय वार्ता के एजेंडे में दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों की समीक्षा करना और भविष्य में सहयोग को आगे ले जाने का कार्यक्रम तैयार करना शामिल था। हैथम बिन तारिक भारत की तीन दिन की सरकारी यात्रा पर आए हैं। उनके साथ वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों सहित उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल भी आया है।

राष्ट्रपति भवन में सुल्तान का औपचारिक स्वागत

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने पूर्वाह्न राष्ट्रपति भवन में सुल्तान का औपचारिक स्वागत किया। सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत की यह पहली यात्रा है। भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सुल्तान की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और सहयोग में तेजी आएगी तथा द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। सुल्तान तारिक का शाम को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे।

भारत और ओमान आपसी विश्वास और सम्मान से बने दीर्घकालीन मैत्री और सहयोग को साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच सदियों से मजबूत संपर्क स्थापित हैं। भारत और ओमान सामरिक भागीदार हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंध वर्षों से विकसित हुए हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, प्रगति और सम्पन्नता के लिए भविष्य में सहयोग के रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments