Homeहिन्दीराजनीतिओडिशा : सीएम पटनायक ने वीआरएस के अगले ही दिन पांडियन को...

ओडिशा : सीएम पटनायक ने वीआरएस के अगले ही दिन पांडियन को दी बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

भुवनेश्वर, 24 अक्टूबर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के कुछ घंटों बाद पूर्व सहयोगी वी.के. पांडियन को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान कर दिया है। आईएएस अधिकारी रहे पांडियन को ओडिशा सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री के पद पर ‘5 टी’ (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष रूप में नियुक्त किया गया है।

वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे और उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को कल 23 अक्टूबर को केंद्र द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। राज्य सरकार की एक अधिसूचना में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। पांडियन के सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के 24 घंटे से भी कम समय में उनकी यह नियुक्ति हुई है।

सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग ने कहा, ‘श्री वी के पांडियन को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ 5 टी (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह सीधे मुख्यमंत्री के अधीन काम करेंगे।’

पांडियन 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में शामिल हुए और तब से पटनायक के निजी सचिव रहे हैं। पटनायक के 2019 में पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद, पांडियन को सरकारी विभागों में कुछ परिवर्तनकारी पहलों को लागू करने के लिए ‘5 टी सचिव’ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments