Homeहिन्दीराष्ट्रीयमहाराष्ट्र : ठाणे में बड़ा हादसा, 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने...

महाराष्ट्र : ठाणे में बड़ा हादसा, 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से 6 श्रमिकों की मौत, दो घायल

ठाणे, 10 सितम्बर। महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब बाल्कुम इलाके में 40 मंजिला ऊंची इमारत की लिफ्ट गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ठाणे नगर निगम ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाल्कुम में नारायणी स्कूल के बगल में रुनवाल आइरीन भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यह इमारत 40 मंजिल की है। हाल ही में बनकर तैयार हुई इस इमारत की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम चल रहा था। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर अपना काम खत्म कर नीचे आ रहे थे और पायलट की रस्सी टूट गई। घटना का पता डेढ़-दो घंटे बाद चला, जब अन्य कर्मचारी वहां से गुजर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय पूर्व नगरसेवक संजय भोईर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्टीमर में फंसे मजदूरों को निकाला गया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन दोनों कर्मियों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दुर्घटना का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments