Homeहिन्दीबॉलीवुडसीएम योगी के बाद सपा अध्यक्ष से मिले रजनीकांत, कहा - 'अखिलेश...

सीएम योगी के बाद सपा अध्यक्ष से मिले रजनीकांत, कहा – ‘अखिलेश मेरे पुराने मित्र हैं’

लखनऊ, 20 अगस्त। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की।

रजनीकांत ने अखिलेश यादव के आवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात की। अखिलेश से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि पहली बार दोनों की मुलाकात 9 साल पहले हुई थी। उस दिन से दोनों के बीच दोस्ती है। आपस में फोन पर भी बात होती रहती है। रजनीकांत ने बताया कि पांच साल पहले जब वो वो यूपी शूटिंग के लिए आए थे, तब वो अखिलेश यादव से नहीं मिल पाए थे, लेकिन अब मिलकर जा रहे हैं।

अपनी नई फिल्म ‘जेलर’ के प्रमोशन के सिलसिले में यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर आए रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम योगी से उनकी मुलाकात अच्छी रही। वहीं अब वो दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो मायावती से भी मिलने वाले हैं। इस पर उन्होंने ‘ना’ में जवाब दिया।

फिल्म की बात करें तो दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले नौ दिनों में 244.85 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने नौ दिनों में 487.39 करोड़ कमा लिए हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 10वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, जो बड़ी बात है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments