hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने उठाया कदम, नेफेड व एनसीसीएफ को टमाटर खरीदने का निर्देश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने उठाया कदम, नेफेड व एनसीसीएफ को टमाटर खरीदने का निर्देश
राष्ट्रीयहिन्दी

टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने उठाया कदम, नेफेड व एनसीसीएफ को टमाटर खरीदने का निर्देश

Vinayak Barot
Last updated: July 12, 2023 6:51 pm
Vinayak Barot
Published: July 12, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 जुलाई। देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतों में अत्यधिक वृद्धि के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी समितियों – राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) व राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया है। केंद्र के इस कदम के बाद आम लोगों को राहत देने के लिए प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों पर घटी दरों के साथ टमाटर की बिक्री की जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ता 14 जुलाई से घटी दरों पर पा सकेंगे टमाटर

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को घटी दरों पर खुदरा दुकानों के जरिए टमाटर बेचे जाएंगे। भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं। मंत्रालय के निर्देशानुसार नेफेड और एनसीसीएफ अब टमाटर खरीदेंगे।

मंत्रालय के अनुसार पिछले एक महीने में जिन स्थानों पर खुदरा कीमतें राष्ट्रीय औसत से अधिक रही हैं, वहां टमाटर घटी कीमतों पर वितरित किए जाएंगे। जिन स्थानों पर टमाटर की खपत अधिक है, वितरण के लिए उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

निकट भविष्य में कीमतें कम होने की उम्मीद

मंत्रालय ने यह भी कहा कि आमतौर पर जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर में टमाटर का उत्पादन कम होता है। इसके अलावा जुलाई में मॉनसून के चलते आवागमन संबंधी बाधाओं के चलते भी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली और आपास के क्षेत्रों में आवक मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से होती है। इसके अलावा दक्षिण के राज्य टमाटर उत्पादन में अग्रणी हैं। हालांकि नासिक जिले से नई फसल की आवक जल्द होने की उम्मीद है। बयान के अनुसार निकट भविष्य में कीमतें कम होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

मकाऊ ओपन : सेमीफाइनल में अश्मिता चालिहा की हार के साथ ही भारतीय चुनौती खत्म
भारत में कोरोना संकट : 558 दिनों में सबसे कम 6,822 नए संक्रमित, अब 95 हजार एक्टिव केस
महाराष्ट्र: मॉडल दिशा सालियान की मौत का खुलेगा रहस्य, SIT ने शुरू की पूछताछ
महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने में जुटी योगी सरकार, रोपवे और डिजिटल कुंभ म्यूजियम होंगे खास आकर्षण
ईरान में भीषण हादसा : पाकिस्तान से शिया जायरीनों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 28 तीर्थयात्री मरे, 23 घायल
TAGGED:Central GovernmentNafedNCCFrising prices of tomatoesTomatoes
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?