hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Vinayak Barot
Last updated: July 7, 2023 12:54 pm
Vinayak Barot
Published: July 7, 2023
Share
SHARE

रायपुर, 7 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन और एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ने रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिेक गलियारे के अंतर्गत छह लेन वाले झांकी-सरगी खंड (43 किलोमीटर), सरगी-बासनवाही (57 किलोमीटर) और बसनवाही-मारंगपुरी खंड (25 किलोमीटर) का शिलान्यास किया। उन्होंने 750 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन का दोहरीकरण के बाद और केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरबा में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक एपलीजी बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से सुबह लगभग साढ़े दस बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, विमानतल पर स्वागत के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार होकर साइंस कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। शहर में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल हुए।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप में रिकॉर्ड 93.51 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दांव पर, चैम्पियन को मिलेंगे लगभग 20.36 करोड़
सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा व जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में किया फैसला
केंद्र ने गेहूं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए व्यापारियों का स्टॉक लिमिट घटाया
चीन : युवाओं की घटती संख्या और बूढ़ी होती आबादी से सरकार चिंतित, अब तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति
सीडीएस जनरल रावत का आखिरी वीडियो संदेश – ‘अपनी सेनाओं पर हमें है गर्व, आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व’
TAGGED:Chhattisgarhpm modiprojects worth Rs 7600 crore
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?