1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 मार्च। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। 76 वर्षीया कांग्रेस नेता को बुखार आने के बाद गुरुवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार जांच कर रहे हैं।

सर गंगाराम हॉस्पिटल ट्रस्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने जानकारी ने बताया, ‘UPA चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी को दो मार्च, 2023 को चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु की निगरानी में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।’

जनवरी में भी बिगड़ा था स्वास्थ्य

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी को जनवरी में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वह वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो गई थीं। करीब एक सप्ताह तक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उस दौरान ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंच गए थे।

पिछले माह कांग्रेस के महाधिवेशन में हुई थीं शामिल

इस बीच गत 24 से 26 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था। उस दौरान सोनिया गांधी भी मंथन में शामिल हुईं थीं। खास बात है कि बीते वर्ष अक्टूबर तक सोनिया ही अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस की कमान संभाल रही थीं। वर्ष 2017 में राहुल गांधी के पद छोड़ने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code