1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रद्धा मर्डर केस पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- लव अब जिहाद हो चुका
श्रद्धा मर्डर केस पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- लव अब जिहाद हो चुका

श्रद्धा मर्डर केस पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- लव अब जिहाद हो चुका

0
Social Share

भोपाल, 24 नवंबर। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है। सांसद प्रज्ञा ने कहा कि लव जिहाद में क्या होता है ये आफताब ने साबित कर दिया है। आफताब ने जो किया वो हिन्दू का बच्चा कभी सोच भी नहीं सकता। हर सनातनी को चाहिये कि वो अपने बच्चों को लव जिहाद के बारे में बताये। साथ ही उन्होंने कहा, हिंदू लड़की को हिंदू लड़के से ही करनी चाहिए शादी।

  • हिंदू लड़कियों को हिन्दू लड़के से ही करनी चाहिए शादी- प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हमारे समाज में लव जिहाद का एक जहर फैल रहा है। लव जिहाद देश के लिए कलंक है, इसको मिटाना हम सब की जिम्मेदारी है और इसमें जागरुकता लाना हम सब की जिम्मेदारी है। क्यों कि हिंदू कभी भी इस प्रकार के कार्य नहीं करता है। इतनी विभत्स हत्या, इतनी क्रूरता ये तो लव जिहाद के जो अनुगामी हैं, वहीं कर सकते हैं।

इसलिए जिसको लेकर जागरुकता लाने के लिए हमें हिंदू लड़कियों-महिलाओं के अंदर में यह चीज जगानी पड़ेगी कि आप हिंदू है, हिन्दू में विवाह करिए। लव तो अब कुछ नहीं होता है। लव तो अब जिहाद हो गया है। निश्चित रूप से यह पाप है, दुराचार है। उन्होंने कहा, प्रेम जो पहले हुआ करता था वो समर्पण माना जाता था। जब खुद को किसी पर समर्पण कर देते हैं उसे प्रेम कहते हैं, लेकिन अब प्रेम में जिहाद आ गया है। इसलिए हिंदू लड़कियों को इससे बच के रहना चाहिए।

  • राजस्थान के सीएम पर साधा निशाना

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के श्रद्धा हत्याकांड को दुर्घटना बताने और एक धर्म को टारगेट करने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने यह बयान देकर श्रद्धा का अपमान किया है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की रीति है। श्रद्धा हत्याकांड पर बोली साध्वी लव जिहाद में क्या होता है ये आफताब ने साबित कर दिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code