Homeहिन्दीचुनावगुजरात चुनाव : भाजपा ने 6 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी...

गुजरात चुनाव : भाजपा ने 6 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

अहमदाबाद, 12 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए छह और सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही सत्तारूढ़ दल भाजपा कुल 182 सीटों में से उन सभी 89 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है, जिन पर दो चरण के इस चुनाव के पहले चरण में एक दिसम्बर को मतदान होना है।

पहले चरण की सभी 89 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित

भाजपा ने कुल मिलाकर अब तक 166 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं। इसके पहले गत नौ नवम्बर को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। गुजरात में दो चरणों में क्रमशः एक दिसम्बर और पांच दिसम्बर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसम्बर को होगी। पहले चरण के लिए उम्मीदवार 14 नवम्बर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं।

सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति महेंद्र पडालिया भी मैदान में

भाजपा की दूसरी सूची के अनुसार भावनगर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से विभावरीबेन दवे की बजाय सेजल पंड्या को मैदान में उतारा गया है। धोराजी सीट से पार्टी ने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति महेंद्र पडालिया को टिकट दिया है। इसी क्रम में खंभालिया सीट से मुलु बेरा, कुटियाना से ढेलिबेन ओडेदरा, डेडियापाड़ा (सु) सीट से हितेश वसावा और चोर्यासी सीट से संदीप देसाई को टिकट दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments