hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : 22 साल पुराने हत्याकांड के पैरोकार ने केंद्रीय मंत्री अजय टेनी से जताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : 22 साल पुराने हत्याकांड के पैरोकार ने केंद्रीय मंत्री अजय टेनी से जताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : 22 साल पुराने हत्याकांड के पैरोकार ने केंद्रीय मंत्री अजय टेनी से जताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा

Vinayak Barot
Last updated: October 1, 2022 2:18 pm
Vinayak Barot
Published: October 1, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 1 अक्टूबर। 22 साल पहले तिकुनिया इलाके में हुए प्रभात हत्याकांड के पैरोकार राजीव गुप्ता ने डीजीपी को ट्वीट कर संपूर्ण सुरक्षा मांगी है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी व उनके परिवार से जान का खतरा बताया है। खीरी पुलिस ने ट्वीट का संज्ञान लिया है।

तिकुनिया इलाके में हुए छात्रनेता प्रभात हत्याकांड के पैरोकार व उनके बड़े भाई राजीव गुप्ता ने बताया कि इस हत्याकांड का मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। इस मुकदमे को लेकर वह हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक लगातार पैरवी कर रहे हैं, लेकिन मुकदमे में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी जैसे लोगों के आरोपी होने की वजह से उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

उन्होंने ट्वीट में मंत्री टेनी व उनके परिवार से अपनी जान का खतरा बताया है। साथ ही हत्या की आशंका तक जाहिर की है। राजीव गुप्ता ने बताया कि उनके ट्वीट के बाद खीरी पुलिस ने जवाब देते हुए मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराने की बात कही है।

गुप्ता का कहना है कि इस मामले को एसपी स्तर से निस्तारित किया जाना चाहिए और उन्हें संपूर्ण सुरक्षा मिलनी जरूरी है। उधर एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि राजीव गुप्ता को पहले से सुरक्षा मिली हुई है। यदि उनको कोई आशंका है तो वह स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

वहीं इस 22 साल पुराने केस को लेकर केन्द्र सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ अंतिम सुनवाई के मामले में उनकी अपील पर सुनवाई टल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में अजय मिश्रा टेनी की तरफ से केस को मुख्य बेंच यानी इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की गई है।

You Might Also Like

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 80 अंक कमजोर
अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की संभावना बढ़ी
काशी तमिल संगमम् 4.0 के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी – पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार कर रहा यह आयोजन
नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस : सीबीआई ने तेजस्वी यादव से 9 घंटे तक की पूछताछ
BRS नेता केटीआर का सनसनीखेज दावा – ‘तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी कांग्रेस छोड़ जल्द भाजपा में शामिल होंगे’
TAGGED:Life ThreatMurdersecurityUnion Minister Ajay Teniup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?