hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी यादव ­- बिहार का दृश्य पूरे देश में दिखेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी यादव ­- बिहार का दृश्य पूरे देश में दिखेगा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी यादव ­- बिहार का दृश्य पूरे देश में दिखेगा

Vinayak Barot
Last updated: August 12, 2022 8:54 pm
Vinayak Barot
Published: August 12, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 अगस्त। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा से मुलाकात की। विपक्ष के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद उत्साहित राजद नेता ने कहा कि बिहार ने देश की राजनीति को फिर से नई दिशा दिखाई है तथा उनके प्रदेश में जो दृश्य दिखा है, वो आने वाले दिनों में पूरे देश में दिखने वाला है।

बिहार के लोग ‘बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं’, उन्हें किसी एजेंसी से नहीं डराया जा सकता

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए और उसके अगले ही दिन नीतीश की अगुआई वाली नई सरकार में तेजस्वी यादव ने दूसरी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस नए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पहली बार दिल्ली आए तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार के लोग ‘बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं’ तथा उन्हें किसी एजेंसी से नहीं डराया जा सकता।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने संवाददाताओं से कहा, ‘बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आज पहली बार दिल्ली आया हूं। आज अपने साथी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व से मिला हूं। येचुरी जी, राजा जी और सोनिया गांधी जी से मुलाकात हुई है। नई सरकार को लेकर सभी लोगों ने बधाई दी। हम सभी लोगों ने नीतीश जी के निर्णय का स्वागत किया है।’

नीतीश जी के निर्णय ने सही समय पर भाजपा को तमाचा मारने का काम किया है

तेजस्वी का कहना था कि यह सरकार मजबूती के साथ चलेगी क्योंकि यह गरीब की सरकार और आम जनता की सरकार है।  उन्होंने कहा, ‘नीतीश जी के निर्णय ने सही समय पर भाजपा को तमाचा मारने का काम किया है। भाजपा को छोड़कर सभी दल एकजुट हो चुके हैं। यही दृश्य पूरे देश में दिखेगा। पूरे देश में लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। जो लोग हिन्दू-मुसलमान को लड़वाकर राज करना चाहते थे, जो गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाना चाहते थे, उन्हें बिहार ने जवाब दिया है।’

बिहार के डिप्टी सीएम ने दावा किया, ‘मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में हमने देखा कि जो डरेगा, उसे डराओ और जो बिकेगा, उसे खरीदो, यही काम भाजपा का रह गया है। हर संवैधानिक संस्था को एक-एक करके बर्बाद किया जा रहा है। ईडी और सीबीआई की हालत एक थाने से भी बदतर हो गई है।’ उन्होंने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा, ‘बिहारी डरता नहीं है। बिहार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ है। हम किसी नहीं डरते हैं। हम स्वाभिमान वाले लोग हैं।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘क्षेत्रीय पार्टियां ज्यादातर पिछड़ों और दलितों की हैं…क्षेत्रीय दल खत्म हो जाएंगे तो विपक्ष खत्म हो जाएगा। विपक्ष खत्म होगा तो लोकतंत्र खत्म होगा। लोकतंत्र खत्म होगा तो देश में तानाशाही चलेगी।’

‘देश को बचाना है, इसलिए हम एक हुए हैं‘

तेजस्वी ने कहा, ‘नीतीश जी ने हम पर आरोप लगाया, हमने उन पर आरोप लगाया। हम दोनों एक ही विचार के हैं…हम समाजवादी हैं। उन्होंने जो निर्णय लिया है, वो स्वागत योग्य है। जब राष्ट्रीय हित का विषय होता है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है। ये दंगा-फसाद करना चाहते हैं…हमारे देश की यही खूबसूरती है कि यहां विविधिता में एकता है। देश को बचाना है, इसलिए हम एक हुए हैं।’

‘जंगलराज तो केंद्र में है, जहां भाजपा के सांसद चूं तक नहीं कर सकते‘

भाजपा के ‘जंगलराज’ से संबंधित आरोपों पर तेजस्वी ने कहा, ‘जंगलराज में खड़े होकर चिल्लाओ और आपका कोई मुंह नहीं तोड़े तो फिर जंगल राज कैसा है? जंगलराज तो केंद्र में है, जहां भाजपा के सांसद चूं तक नहीं कर सकते…एनसीआरबी का आंकड़ा उठाकर देख लीजिए। बिहार का स्थान कहां पर है…सच्चाई बाहर आएगी।’

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री सीताराम येचुरी जी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव श्री डी राजा जी से मिलकर देश और राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिस्थितियों पर सकारात्मक चर्चा हुई। लोकतंत्र की जननी बिहार ने फिर देश को दिशा दिखाई है। pic.twitter.com/YDxT27R5NB

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 12, 2022

इससे पहले, राजद नेता ने येचुरी और राजा से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘सीताराम येचुरी जी एवं डी. राजा जी से मिलकर देश और राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिस्थितियों पर सकारात्मक चर्चा हुई। लोकतंत्र की जननी बिहार ने फिर देश को दिशा दिखाई है।’

येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार में धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन सरकार के गठन पर तेजस्वी यादव से आज मिल कर और बधाई दे कर खुशी हुई। हमें पूरा यकीन है कि यह सरकार अपने सारे फैसले बिहार की जनता – खास तौर पर गरीब, शोषित और वंचित वर्ग – के हक में करेगी।’

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 30 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, रिकवरी दर में सुधार
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, MD राहुल भाटिया को अंतरिम प्रभार
हूती विद्रोहियों का दावा – इजराइल की एयर स्ट्राइक में पीएम अहमद अल-रहावी की मौत
बॉलीवुड : फ्लॉप होती ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बीच आमिर खान ने भी फहराया तिरंगा, बेटी आइरा खान भी आईं साथ नजर
TAGGED:bihar deputy cmD Rajasitaram yechurysonia gandhiTejashwi Yadav
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

August 10, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?