hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नाराज मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा – जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाना क्या उचित है?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > नाराज मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा – जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाना क्या उचित है?
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

नाराज मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा – जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाना क्या उचित है?

Vinayak Barot
Last updated: August 4, 2022 4:39 pm
Vinayak Barot
Published: August 4, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 अगस्त। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी गुरुवार को ईडी के समन पर पेश होना पड़ा। ईडी द्वारा चूंकि यह समन संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भेजा गया, लिहाजा वह प्रवर्तन निदेशालय पर भड़क गए। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि सदन के बीच उन्हें ईडी द्वारा बुलाना कितना उचित है?

खड़गे ने राज्यसभा में कहा, ‘सदन की बैठक हो रही है। मैं भी इस सदन का एक सदस्य हूं और विपक्ष का नेता भी हूं। लेकिन मुझे इस वक्त ईडी का समन आता है कि जल्दी आइए।’ खड़गे ने कहा कि उन्हें 12.30 बजे ईडी ने बुलाया है, इसलिए कानून का पालन करने के लिए वह ईडी कार्यालय जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘… जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाया जाना क्या उचित है?’

‘क्या ऐसी स्थिति में लोकतंत्र जिंदा रहेगा? क्या हम संविधान के मुताबिक कार्य कर रहे?‘  

खड़गे ने कहा, ‘कल (बुधवार) पुलिस के द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर को घेर लिया गया था। क्या ऐसी स्थिति में लोकतंत्र जिंदा रहेगा? क्या हम संविधान के मुताबिक कार्य कर रहे हैं? हम डरने वाले नहीं हैं। हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।’

कांग्रेस का आरोप – ‘मोदीशाही’ का स्तर हर दिन नीचे गिरता जा रहा

दूसरी तरफ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उस वक्त समन किया गया, जब संसद का सत्र चल रहा है, जो दिखाता है कि ‘मोदीशाही’ का स्तर पर हर दिन नीचे गिरता जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘जब संसद का सत्र चल रहा है तब ईडी ने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समन भेजा। वे दोपहर लगभग 12:20 बजे संसद से निकले और ईडी के समक्ष पेश हुए। मोदीशाही का स्तर हर दिन नीचे गिरता जा रहा है।’

पीयूष गोयल का जवाब – कानूनी एजेंसियां अपना कार्य करने के लिए स्वतंत्र

वहीं कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार कभी भी कानून का पालन करवाने वाली किसी भी एजेंसी के कार्य में हस्तक्षेप नहीं करती है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है शायद कांग्रेस सरकार के समय ऐसी परंपरा रही होगी। आज के समय अगर कोई भी कुछ भी गलत कार्य करता है तो कानूनी एजेंसियां अपना कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं।’

You Might Also Like

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पहुंचे लखनऊ, अमौसी एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत प्रमुख लोगों ने किया स्वागत
SC ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला को तलाक की मंजूरी दी, अलग रह रहीं पत्नी पायल के साथ विवाद सुलझा
यूपी में चुनावी हलचल तेज, सीएम योगी व ओवैसी करेंगे सभाएं, अखिलेश भी बोलेंगे हमला
यूपी में अगले दो दिन होगी अच्‍छी बारिश, किसानों की पूरी होगी आस, तापमान में भी होगी गिरावट
अशोक गहलोत ने खुद के कांग्रेस अध्यक्ष होने की अटकलों को किया खारिज, बोले – ‘यह मैं मीडिया से सुन रहा हूं’
TAGGED:ED summonedmallikarjun khargeMonsoon Sessionrajya sabha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?