1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश : गुंटूर में 8 वर्षीय बालक में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, जीजीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया
आंध्र प्रदेश : गुंटूर में 8 वर्षीय बालक में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, जीजीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया

आंध्र प्रदेश : गुंटूर में 8 वर्षीय बालक में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, जीजीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया

0
Social Share

गंटूर, 31 जुलाई। दुनिया के अन्य देशों की भांति भारत में भी मंकीपॉक्स संक्रमण के यदाकदा केस मिल रहे हैं। अब आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शनिवार को मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया है और आठ वर्षीय बच्चे को मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ गवर्नमेंट जनरल अस्पताल (जीजीएच) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

ओडिशा का रहने वाला लड़का 15 दिन पहले आंध्र प्रदेश आया था

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षणों वाला लड़का ओडिशा का रहने वाला है और 15 दिन पहले आंध्र प्रदेश आया था। आंध्र पहुंचने के एक हफ्ते के बाद लड़के को बुखार और रैशेज हो गए।

जीजीएच के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा, ‘स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग को लड़के में चकत्ते और मंकीपॉक्स के लक्षणों का पता चला था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आइसोलेशन में रखा गया। नमूने एकत्र कर एनआईवी पुणे भेजे गए हैं। परिणाम प्रतीक्षित हैं।’

केरल में मंकीपॉक्स के एक संग्दिग्ध मरीज की मौत

इस बीच केरल में मंकीपॉक्स के एक संग्दिग्ध मरीज की मौत हो गई है। वह कुछ दिनों पहले संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था और आम तौर पर उसे मंकीपॉक्स से जुड़े कोई बाहरी लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मृत व्यक्ति के लिए गए नमूनों को अलाप्पुझा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी यूनिट में परीक्षण के लिए भेजा गया है। बीती 27 जुलाई को ही व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंकीपॉक्स के पहले मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है

हालांकि राहत की बात यह है कि केरल में पाया गया इस संक्रमण का देश का पहला पहला मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो गया है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को यह जानकारी दी थी।

देश में मंकीपॉक्स के अब तक 4 मामले

देखा जाए तो भारत में मंकीपॉक्स के अब तक चार पक्के मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन मामले केरल और एक दिल्ली से है। देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के चलते क्रेंद सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इनमें 21 दिनों का आइसोलेशन, घावों को ढककर रखना और ट्रिपल लेयर का मास्क पहनना शामिल है। इसके अलावा सरकार ने मंकीपॉक्स की जांच के लिए टेस्टिंग किट और वैक्सीन बनाने के लिए टेंडर निकाला है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code