hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के घर ईडी की छापेमारी, 20 करोड़ नकद बरामद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के घर ईडी की छापेमारी, 20 करोड़ नकद बरामद
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के घर ईडी की छापेमारी, 20 करोड़ नकद बरामद

Vinayak Barot
Last updated: July 23, 2022 1:32 am
Vinayak Barot
Published: July 23, 2022
Share
SHARE

कोलकाता, 22 जुलाई। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की है। कई घंटों की छापेमारी में ईडी ने लगभग 20 करोड़ नकद बरामद कर लिया है। इस काररवाई की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें नोटों का एक बड़ा पहाड़ देखने को मिल रहा है।

हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद शुरू हुई काररवाई

यह पूरी काररवाई हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद शुरू हुई है। असल में बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच के निर्देश कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए थे, तब सीबीआई ने वह मामला संभाला था। लेकिन जांच के दौरान क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी बना, ऐसे में ईडी भी जांच में जुट गई थी।

कई घंटों की छापेमारी में नोटों का पहाड़ सामने आ गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने यह काररवाई बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले मामले में की है। ईडी को अर्पिता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे, जिसके बाद उनके घर पर रेड मारी गई। कई घंटों की रेड में नोटों का अंबार सामने आ गया। मध्यरात्रि बाद तक जांच एजेंसी उनके घर पर ही मौजूद थी।

अर्पिता के अलावा ईडी कई और ठिकानों पर छापेमारी

जानकारी यह भी मिल रही है कि अर्पिता के अलावा ईडी कई और ठिकानों पर रेड मार रही है। इस लिस्ट में मंत्री पार्थ चटर्जी, माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम भी शामिल हैं। इन सभी का बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले में कनेक्शन सामने आया है।

लेकिन सबसे बड़ा एक्शन अर्पिता के खिलाफ हुआ है, जिनके घर पर 20 करोड़ कैश मिल गया है। ईडी ने छापेमारी के दौरान उनके घर से 20 फोन भी जब्त किए हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अर्पिता उन फोन के जरिए क्या करती थीं, लेकिन ईडी ने उन्हें भी अपनी जांच में शामिल किया है।

नोटों का अंबार देख नोट गिनने वाली मशीनें मंगानी पड़ीं

दिलचस्प तथ्य यह है कि नोटों का अंबार इतना बड़ा है कि पैसों की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है। नोट गिनने वाली मशीनें भी आ गई हैं। अंतिम समाचार मिलने तक अर्पिता के घर पर नोटों की गिनती जारी है, ऐसे में कुल आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि ईडी की एक टीम मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर पिछले 11 घंटे से मौजूद है। उनके घर से क्या मिला है, क्या जब्त किया गया है, इस बारे में ईडी ने कुछ नहीं बताया। फिलहाल बंगाल की राजनीति में इस शिक्षा घोटाले ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

You Might Also Like

गुजरात : पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर ओएसएटी सुविधा का किया उद्घाटन
पीएम मोदी अदीस अबाबा पहुंचे, एयरपोर्ट पर इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने किया स्वागत
बीएस येदियुरप्पा बोले – ‘भाजपा के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं, फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं’
भारत में कोरोना संकट : लगातार तीसरे दिन 10 हजार से कम नए संक्रमित, 537 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस
दिल्ली शराब घोटाला : मोबाइल फोन लेकर ईडी के सामने पहुंचीं कविता, एजेंसी के दावे पर जताया कड़ा ऐतराज
TAGGED:20 crore cash recoveredArpita MukherjeeED raidMinister Partha ChatterjeeWest Bengal minister
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?