hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब : अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल, एके-47 और पिस्तौल बरामद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पंजाब : अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल, एके-47 और पिस्तौल बरामद
राष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब : अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल, एके-47 और पिस्तौल बरामद

Vinayak Barot
Last updated: July 20, 2022 8:57 pm
Vinayak Barot
Published: July 20, 2022
Share
SHARE

चंडीगढ़, 20 जुलाई। अमृतसर में पंजाब पुलिस से बुधवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल चार बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो गैंगस्टर ढेर कर दिए गए। अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव में हुई इस मुठभेड़ में एक पत्रकार भी घायल हुआ है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में दो शूटरों की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, हालांकि वे खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47, पिस्तौल और एक बैग बरामद हुआ।

मूसेवाला के हत्यारोपित जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह फरार चल रहे थे

डीजीपी ने बताया कि बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे। ये दोनों फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली और लोगों से घरों में रहने को कहा गया। उस स्थान से गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं दीं, जहां आरोपितों के छिपे होने की बात कही जा रही थी। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में रूपा और कुसा 21 जून को मोगा जिले में समालसर में मोटरसायकिल पर बैठे दिखाई दिए थे।

दरअसल, पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में छह हमलावरों की पहचान की है, जो हत्या में शामिल दो मॉड्यूल का हिस्सा थे। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने इनमें तीन शूटरों – प्रियव्रत फौजी, कशिश और अंकित सिरसा को पहले पकड़ा था।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : केंद्रीय बल के पहरे में होगी मतगणना, विजयी जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध
‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’ : लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की छात्रा से अश्लील बातचीत के बाद FIR दर्ज
गोरखपुर में बोले सीएम योगी- कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा
कोरोना संकट : रिजर्व बैंक ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दी 50 हजार करोड़ की विशेष लिक्विडिटी सुविधा
राजस्थान : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का निधन, किडनी इंफेक्शन से थे पीड़ित
TAGGED:3 policemen injuredAK-47 and pistol recoveredamritsarPolice Encounterpunjabtwo gangsters killed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?