Homeहिन्दीराष्ट्रीयरेलवे का यात्रियों को उपहार : यूजर आईडी को आधार से जोड़ने...

रेलवे का यात्रियों को उपहार : यूजर आईडी को आधार से जोड़ने पर अब एक माह 24 टिकट कर सकेंगे बुक

नई दिल्ली, 7 जून। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी सहूलियत प्रदान है। इसके तहत अपनी यूजर आईडी को आधार नंबर से जोड़ने पर इच्छुक यात्री भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए एक माह में अब 24 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके पहले सिर्फ 12 टिकट ही आरक्षित किए जा सकते थे।

आईआरसीटीसी अब तक आधार से खाता यूजर आईडी नहीं जुड़े होने पर लोगों को महीने में छह टिकट बुक करने की अनुमति देता था जबकि इससे जुड़े होने पर भी अधिकतम 12 टिकट बुक किए जा सकते थे। लेकिन अब सुविधा एक माह में 24 टिकटों तक बढ़ा दी गई है।

आधार से नहीं जुड़े हुए यूजर उपयोगकर्ता अब एक माह में 12 टिकट बुक करा सकेंगे

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय रेल ने आधार से नहीं जुड़े हुए यूजर उपयोगकर्ता आईडी पहचान से महीने में बुक की जाने वाली अधिकतम टिकट की संख्या छह से बढ़ा कर तक 12 की है। अब आधार नंबर जोड़ने से ज्यादा फायदा मिएगा।

अधिकारी ने कहा कि आधार से जुड़े यूजर आईडी द्वारा एक महीने में बुक की जाने वाली टिकट की अधिकतम सीमा बढ़ा कर 24 कर दी गई है। साथ ही, आरक्षित किए जाने वाले टिकटों में जिन यात्रियों के नाम होंगे, उनमें एक का सत्यापन आधार के जरिए होना चाहिए। यह बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए और उन लोगों के लिए भी मददगार होगा, जो परिवार के सदस्यों के लिए एक ही खाते अर्थात यूजर आईडी से ट्रेन टिकट बुक करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments