महेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्म के बने प्रोड्यूसर, लीड रोल में नजर आएंगी नयनतारा

मुंबई, 12 मई। मौजूदा टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ ही संभवतः क्रिकेट की दुनिया को गुडबॉय कहने के लिए तैयार पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब तमिल फिल्म में कदम रखने जा रहे हैं।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान माही साउथ इंडिया के भी काफी चहेते हैं। वहां भी एमएसडी के काफी फैंस है। साउथ के प्रशंसक उन्हें प्यार से ‘थाला’ कहते है। शायद यही वजह है कि धोनी अब एक तमिल फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर एंट्री कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म में साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा लीड रोल निभाएंगी। इस फिल्म में उनका साथ संजय देंगे, जो साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के करीबी हैं।

मीडिया खबरों के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू हो सकती है। हालांकि, धोनी ने अभी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2022 के बाद इसका एलान करेंगे।

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म भी बन चुकी है। उस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by nayanthara🔵 (@nayantharaaa)

जहां तक नयनतारा का सवाल है तो वह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। नयनतारा बहुत जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन के साथ शादी करने वाली हैं। वह आगामी दिनों कई फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘लॉयन’ में भी उनका मुख्य किरदार दिखेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular