hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : कासगंज में टेंपो से टकराई बोलेरो, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 6 अन्य घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश : कासगंज में टेंपो से टकराई बोलेरो, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 6 अन्य घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : कासगंज में टेंपो से टकराई बोलेरो, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 6 अन्य घायल

Vinayak Barot
Last updated: May 3, 2022 5:06 pm
Vinayak Barot
Published: May 3, 2022
Share
SHARE

कासगंज, 3 मई। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो की सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पटियाली थाना क्षेत्र में बदायूं-मैनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो की सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में भोले बाबा के सत्संग में हिस्सा लेने जा रहे टेंपो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भोले बाबा के आश्रम में सत्संग में शामिल होने जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस अधीक्षक के अनुसार हादसे में मारे गए आठ लोगों में टेंपो सवार पांच महिलाओं और दो बच्चों के अलावा बोलेरो सवार एक पुरुष शामिल हैं। गौरतलब है कि पटियाली के बहादुर नगर में भोले बाबा का आश्रम है, जहां हर मंगलवार को सत्संग होता है। दूर-दूर से अनुयायी सत्संग में हिस्सा लेने के लिए आते हैं। फर्रुखाबाद के चिलोली गांव से भी बाबा के अनुयायी सत्संग में शामिल होने के लिए आश्रम जा रहे थे, लेकिन मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर टेंपो की बोलेरो से भिड़ंत हो गई।

सीएम योगी ने जताया शोक, घायलों के निःशुल्क इलाज का निर्देश

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और घायलों का निःशुल्क उपचार कराने का निर्देश दिया है।’

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी पर रोड शो के दौरान पथराव, माथे पर लगी हल्की चोट
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को नोटिस पर भड़की कांग्रेस, EC को बताया गृह मंत्रालय का संलग्न कार्यालय
टाटा आईपीएल : लखनऊ सुपर जाएंट्स पहली बार अंक तालिका में शिखर पर पहुंचा, केकेआर 75 रनों से परास्त
यूपी : पीलीभीत में फॉर्च्यूनर और टेंपो की जबर्दस्त टक्कर, एक मासूम समेत 5 लोगों की मौत
गाजियाबाद में बोले अखिलेश – सड़कों से कूड़ा हटा न सांड… हर सवाल के जवाब में भाजपा कहती है तमंचा
TAGGED:6 others injured8 killedBolero collided with tempokasganjuttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?