hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : अंततः खुल गया मुंबई इंडियंस का खाता, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : अंततः खुल गया मुंबई इंडियंस का खाता, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी शिकस्त
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : अंततः खुल गया मुंबई इंडियंस का खाता, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी शिकस्त

Vinayak Barot
Last updated: May 1, 2022 12:56 am
Vinayak Barot
Published: May 1, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 30 अप्रैल। लगातार आठ पराजयों के चलते टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की प्लेऑफ रेस से बाहर हो चुके मुंबई इंडियंस के खिलाडियों, प्रबंधकों और प्रशंसकों के चेहरों पर अंततः खुशी दिखी और रोहित शर्मा एंड कम्पनी का भी खाता खुल गया, जिसने शनिवार की मौजूदा सत्र के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को चार गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

First win in the bag – Congratulations to #MI who have beaten #RR by 5 wickets 👏👏#RRvMI | #TATAIPL | #IPL2022 pic.twitter.com/MDPru1K4pj

— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2022

डॉ. डीवाई स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य राजस्थान रॉयल्स ओपनर जोस बटलर के इकलौते अर्धशतक के बीच छह विकेट पर 158 रनों तक ही पहुंच सका था। जवाब में पांच बार के पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस ने नाजुक वक्त पर सूर्यकूमार यादव (51 रन, 39 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) व तिलक वर्मा (35 रन, 30 गेंद, दो छक्के, एक चौका) की जिम्मेदाराना पारियों से 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बना लिए।

SKY shines bright and is leading #MI's run-chase!

Brilliant half century courtesy Suryakumar Yadav

113/2 in 14 overs – MI need 46 from 36 balls #RRvMI | #TATAIPL | #IPL2022

Follow the game here: https://t.co/7GdkGvvdcz pic.twitter.com/yqlxmoOZUi

— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2022

तीसरी पराजय के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की दूसरी पोजीशन कायम

इसके साथ ही पिछले लगातार तीन मैचों में जीत हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स को कुल तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वह नौ मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। हालांकि उसके और शीर्षस्थ गुजरात टाइटंस के बीच फासला अब चार अंकों का हो गया है, जिसने दिन के पहले मैच में आरसीबी को छह विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं नौ मैचों में पहली जीत के बाद मुंबई इंडियंस दो अंक लेकर 10 टीमों के बीच अंतिम स्थान पर है।

सूर्यकुमार व तिलक बने मुंबई इंडियंस की पहली जीत के सूत्रधार

मुकाबले की बात करें तो सामान्य लक्ष्य के सामने मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित (2) और ईशान किशन (26 रन, 18 गेंद, एक छक्का, चार चौके) पॉवरप्ले में ही लौट गए। लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सूर्यकुमार व तिलक ने महज 56 गेंदों पर तेज 81 रनों की भागीदारी से मुंबइया टीम की पहली जीत की पटकथा लिख दी।

राजस्थान के गुगली विशेषज्ञ युजवेंद्र चहल व पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने हालांकि मुकाबले में ट्विस्ट डालने की कोशिश की, जब तीन गेंदों के भीतर दोनों जमे-जमाए बल्लेबाज निकल गए। लेकिन उस वक्त मुंबई इंडियंस को 28 गेंदों पर जीत के लिए 37 रनों की ही दरकार थी। कायरन पोलार्ड (10) अवश्य थोड़ा संघर्षरत नजर आए। लेकिन टिम डेविड (नाबाद 20 रन, नौ गेंद, एक छक्का, दो चौका) व सामने पड़ी पहली ही गेंद पर विजयी छक्का जड़ने वाले डेनिएल सैम्स ने मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों की बांछें खिला दीं।

2⃣0⃣0⃣0⃣ runs in #MI colours 💙💙 for Suryakumar Yadav 🔝#RRvMI | #TATAIPL | #IPL2022

Follow the game here: https://t.co/7GdkGvvdcz pic.twitter.com/9ueylquJkn

— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2022

बटलर को छोड़ राजस्थान रॉयल्स के अन्य बल्लेबाज नहीं चले

इसके पूर्व राजस्थान रॉयल्स की पारी में ओपनर जोस बटलर (67 रन, 52 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) ने तो 16वें ओवर तक एक छोर थामे रखा, लेकिन सामने वाले छोर पर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। ऋतिक शोकीन (2-47) व साथी गेंदबाजों के समक्ष देवदत्त पडिक्कल (16), कप्तान संजू सैमसन (17) व डेरिल मिचेल (17) बड़ी पारियां खेलने में असफल रहे।

स्कोर कार्ड

मौजूदा सत्र में तीन शतक लगा चुके बटलर तीसरा पचासा पूरा करने के बाद 126 के योग पर लौटे तो रिले मेरेडिथ (2-24) के दूसरे शिकार बनने से पहले रविचंद्रन अश्विन (21 रन, 9 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने तेज हाथ दिखाते हुए दल को डेढ़ सौ के पार पहुंचाया।

अब धोनी की अगुआई में सीएसके टीम एसआरएच का सामना करेगी

इस बीच रविवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से वानखेड़े स्टेडियम में होगा जबकि पुणे के एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की मुलाकात चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगी, जिसकी बागडोर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में आ गई है।

You Might Also Like

राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें : सीएम योगी
ભારતીય ક્રિકેટરોને જાનથી મારી નાખવાની ધમકીઃ BCCIને મેઈલ કરવામાં આવ્યો હતો
करिअर के अंतिम मैच में हारे रोजर फेडरर, भावुक होकर परिवार और फैंस का जताया आभार
Road accident: बंगलादेश में एंबुलेंस और ट्रक में हुई जोरदार भिडंत, छह लोगों की मौत
गोवा : दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर के नाराज बेटे उत्पल ने भाजपा छोड़ी, अब पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
TAGGED:CricketMUMBAI INDIANSRajasthan royalsSuryakumar Yadavtata ipl
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?