hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : कोस्ट गार्ड ने पाकिस्‍तानी नौका से नौ तस्करों समेत 280 करोड़ की हेरोइन जब्त की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : कोस्ट गार्ड ने पाकिस्‍तानी नौका से नौ तस्करों समेत 280 करोड़ की हेरोइन जब्त की
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात : कोस्ट गार्ड ने पाकिस्‍तानी नौका से नौ तस्करों समेत 280 करोड़ की हेरोइन जब्त की

Vinayak Barot
Last updated: April 25, 2022 1:41 pm
Vinayak Barot
Published: April 25, 2022
Share
SHARE

अहमदाबाद, 25 अप्रैल। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता एवं कोस्टकार्ड के संयुक्त ऑपरेशन में अरब सागर की भारतीय जल सीमा जखौ के पास से 280 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्‍त की गई।गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते व भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त ऑपरेशन में गुजरात के समुद्र के किनारे जखौ के पास एक पाकिस्तानी बोट अल हज को घेर कर उसकी तलाशी ली जिसमें करीब 56 किलो मादक पदार्थ पकड़ा गया। मादक पदार्थ हेरोइन बताया जा रहा है। एटीएस ने नौ पाकिस्तानी तस्करों को भी दबोचा है।

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार एटीएस व कोस्ट गार्ड ने मिलकर अरब सागर में भारतीय जल सीमा के अंदर एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा इसमें 9 लोग सवार थे। एटीएस पकड़े गए नौ पाकिस्तानी तस्करों को भी अपने साथ ले आई हैं। ‌

  • पाकिस्‍तानी नाम यासीन, जिसमें सवार थे 10 सदस्‍य

गौरतलब है कि बीते कुछ माह पहले भी भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। यह सब तब हुआ जब तटरक्षक जहाज ‘अंकित’ ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ को पकड़ा। इस नाव में चालक दल के साथ पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे।

  • पंजाब में बीएसएफ ने पकड़ी थी पाकिस्‍तानी नाव

आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की नाव को बीएसएफ ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा पर पकड़ा था। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया था कि गश्त के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नाव पकड़ी गई थी। ऐसी नावों का उपयोग करके दवाओं की खेप ले जाया जाता है। जाड़े में घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तानी ड्रग्स सप्लाई करते हैं।

पंजाब में हाल के दिनों में पाकिस्तान के कई ड्रोन भी पकड़े गए हैं। पिछले महीने, भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया था और भारतीय जल क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को रोका गया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 77 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस दौरान पाकिस्तानी नाव से 6 लोगों को भी पकड़ा गया है।

You Might Also Like

गुजरात: आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे
नेशनल हेराल्ड केस : ED के एक्शन पर कांग्रेस में उबाल, गहलोत बोले – लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब हम जेल जाने को भी तैयार
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रवींद्र जडेजा फिटनेस टेस्ट में पास
दिल्ली नगर निगम : भाजपा ने एक पार्षद तोड़ कर स्थायी समिति चुनाव में बिगाड़ा ‘आप’ का समीकरण
TAGGED:ATSCOST GARDDRUGSgujaratpakistan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

August 11, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?