Homeहिन्दीमनोरंजनप्रियंका खेरा के प्यार में नजर आ रहे पवन सिंह, सलीम-सुलेमान के...

प्रियंका खेरा के प्यार में नजर आ रहे पवन सिंह, सलीम-सुलेमान के साथ नया गाना ‘याद आती नहीं’ रिलीज

मुंबई, 5 अप्रैल। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार पवन सिंह और म्यूजिक कम्पोजर- प्रोड्यूसर सलीम सुलेमान की जोड़ी का गाना ‘याद आती नहीं’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह और सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने फिर से भारतीय संगीत जगत में सुर्खियों में है। उनका नया गाना ‘याद आती नहीं’, रिलीज हो गया है।यह गाना सलीम सुलेमान के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ और यह टॉप 15 ट्रेंड में ट्रेंड भी करने लगा है।

सलीम सुलेमान और पवन सिंह का कोलेब्रेशन इससे पहले गाना ‘बबुनी तेरे रंग’ में देखने को मिला था, जो खूब वायरल हुआ था। उसके बाद अब एक बार फिर से दोनों की दस्तक ने उनके फैंस के बीच जुनून पैदा कर दिया है। गाना ‘याद आती नही’ को फैंंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक इमोशनल गाना है।इस इमोशनल म्यूजिक वीडियो को सलीम सुलेमान ने तैयार किया है। गाने का म्यूजिक कमाल का है, जो कि श्रद्धा पंडित के लिरिक्स के साथ दिल में दस्तक दे रहा है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह, पंजाबी अभिनेत्री प्रियंका खेरा के प्यार में नजर आ रहे हैं लेकिन वह पवन को धोखा देती हैं और किसी और से अफेयर कर बैठती हैं, जिसे एक दिन खुद पवन देख लेते हैं और उनका दिल टूट जाता है। पवन एक दम टूट जाते हैं।

  • श्रद्धा पंडित का है लिरिक्स

इस इमोशनल म्यूजिक वीडियो को सलीम-सुलेमान ने तैयार किया है। गाने का म्यूजिक कमाल का है, जो कि श्रद्धा पंडित के लिरिक्स के साथ दिल में दस्तक दे रहा है। इनका वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments