1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. पंजाब : मान के 10 मंत्रियों ने ली शपथ, दोपहर 2 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक
पंजाब : मान के 10 मंत्रियों ने ली शपथ, दोपहर 2 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक

पंजाब : मान के 10 मंत्रियों ने ली शपथ, दोपहर 2 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक

0
Social Share

चंडीगढ़, 19 मार्च। पंजाब में आज भगवंत मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया है। मान कैबिनेट में कुल 10 मंत्री शामिल हुए हैं। चंडीगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट की पहली बैठक दोपहर दो बजे होगी, जिसमें सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

  • हरपाल सिंह चीमा ने सबसे पहले शपथ ली

छठे मंत्री के तौर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शपथ ली। वह 32 साल के हैं। इसके बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ ली। भगंवत मान सरकार में 60 साालके धालीवाल सबसे अधिक उम्र के मंत्री हैं। आठवें नंबर पर लालजीत सिंह भुल्‍लर ने शपथ ली।

सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा शपथ ग्रहण किया। चीमा के बाद डॉ. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डॉ. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था। पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में किसी को उपमुख्‍यमंत्री नहीं बनाया गया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code