1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. जापान में 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, लगभग 20 लाख घरों की बिजली गुल
जापान में 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, लगभग 20 लाख घरों की बिजली गुल

जापान में 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, लगभग 20 लाख घरों की बिजली गुल

0
Social Share

टोक्यो, 16 मार्च। उत्तरी जापान में बुधवार की रात जोरदार भूकंप महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई। इस भयावह भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में तात्कालिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली है।

जापानी समयानुसार रात 11.36 बजे आए भूकंप का केंद्र फुकुशिमा

जापानी समयानुसार रात 11.36 बजे महसूस किए गए भूकंप का केंद्र टोक्यो से 297 किलोमीटर उत्तर पूर्व (पूर्वोत्तर) में फुकुशिमा के क्षेत्र हैं, जो सतह से 60 किमी की गहराई पर था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का वह हिस्सा है, जो 11 वर्ष पहले एक घातक 9.0 की तीव्रता वाले भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। इसमें परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी।

मियागी और फुकुशिमा प्रांतों में सुनामी का अलर्ट, लगभग 20 लाख घरों की बिजली गुल

बहरहाल, जापान मौसम विज्ञान की एजेंसी ने मियागी और फुकुशिमा प्रांतों के कुछ हिस्सों में एक मीटर (3-फुट) तक समुद्री जल का उछाल लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है। वहीं जापान के राष्ट्रीय टेलीविजन एनएचके ने कहा कि संभव है कि सुनामी पहले ही कुछ क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसी क्रम में समाचार एजेंसी एएफपी ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कम्पनी के हवाले से बताया है कि तेज भूकंप के बाद जापान में करीब 20 लाख घरों में बत्ती गुल हो गई है।

लद्दाख में भी शाम को महसूस किए गए भूकंप के झटके

इधर भारत में केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भी बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम 7.05 बजे भूकंप आया और कुछ सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 36.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.18 डिग्री पूर्व देशांतर में जमीन के नीचे 110 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code