Homeहिन्दीबॉलीवुडबॉलीवुड : सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर...

बॉलीवुड : सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई, 22 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता- पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका और निक जोनास ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही इस कपल को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कपल के दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किया। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने लिखा, “बधाई।” इसके अलावा उनके प्रशंसक भी इस खबर से बेहद खुश हैं। कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वर्ष 2018 में शादी की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments