1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. यूपी : सपा सांसद का विवादित बयान, बोले- ‘शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से लड़कियां आवारगी करेंगी’
यूपी : सपा सांसद का विवादित बयान, बोले- ‘शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से लड़कियां आवारगी करेंगी’

यूपी : सपा सांसद का विवादित बयान, बोले- ‘शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से लड़कियां आवारगी करेंगी’

0
Social Share

लखनऊ, 17 दिसम्बर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार के बयान के बाद एक और राजनेता का शर्मनाक बयान सामने आया है। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वो और ज्यादा आवारगी करेंगी। कल कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की उम्र सीमा लड़कों के बराबर यानी 21 साल करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए शफीकुर्रहमान ने ये बयान दिया है।

इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार का मर्यादा तार-तार करने वाला बयान सामने आया था। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा के पटल पर खड़े होकर बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे पर अर्मयादित टिप्पणी की थी।

शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं

बता दें कि संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी थी। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि, हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code