hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से हटे कप्तान केन विलियम्सन, टिम साउदी करेंगे कीवी टीम की अगुआई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से हटे कप्तान केन विलियम्सन, टिम साउदी करेंगे कीवी टीम की अगुआई
खेलहिन्दी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से हटे कप्तान केन विलियम्सन, टिम साउदी करेंगे कीवी टीम की अगुआई

Vinayak Barot
Last updated: November 23, 2021 2:39 pm
Vinayak Barot
Published: November 16, 2021
Share
SHARE

जयपुर,16 नवंबर। टी20 विश्व कप उपजेता न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने भारत के खिलाफ बुधवार (17 नवंबर) से प्रारंभ हो रही तीन टी20 मैचों की सीरीज से हटने की घोषणा की है। विलिम्सन ने इस सीरीज के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला किया है।

विलियम्सन टेस्ट विशेषज्ञों के साथ जुड़ेंगे

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी, जिसमें कहा गया है कि अनुभवी पेसर टिम साउदी टी20 सीरीज में कीवी दल की अगुआई करेंगे। एनजेडसी ने कहा, ‘बुधवार की शाम को टी20 सीरीज के पहले मैच तथा उसके बाद शुक्रवार और रविवार की रात खेले जाने वाले मैचों को देखते हुए फैसला लिया गया है कि विलियम्सन टेस्ट विशेषज्ञों के साथ जुड़ेंगे, जो जयपुर में ही अभ्यास कर रहे हैं।’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने हैं 3 टी20 मैच

गौरतलब है कि गत 14 नवंबर को दुबई में टी20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से परास्त होने के बाद न्यूजीलैंड टीम सोमवार को जयपुर जहां उसे 17 नवंबर को पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है। सीरीज के अंतिम दोनों मैच क्रमशः रांची (19 नवंबर) और कोलकाता (21 नवंबर) में खेले जाएंगे। उसके बाद 25 नवंबर से कानपुर में पहला टेस्ट खेला जाएगा जबकि तीन दिसंबर से मुंबई दूसरे व अंतिम टेस्ट की मेजबानी करेगा।

एनजेडसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘टिम साउदी बुधवार को पहले टी20 मैच में टीम की अगुवाई करेंगे जबकि काइल जैमिसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सैंटनर दोनों सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ इसी क्रम में दांए पांव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन का स्वास्थ्य बेहतर है और उनकी टी20 सीरीज में वापसी की उम्मीद है।

अनुभवी पेसर ट्रेंट बोल्ट टेस्ट सीरीज से दूर रहेंगे

दूसरी तरफ कीवी टीम के एक अनुभवी पेसर ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट सीरीज से हटने के फैसला किया है और 12 सप्ताह तक लगातार क्रिकेट खेलने के बाद तरोताजा होने के लिए वह टी20 सीरीज के बाद स्वदेश लौट जाएंगे। बोल्ट ने ‘न्यूजीलैंड क्रिकेट’ की ओर से जारी वीडियो में कहा, ‘विश्व कप बहुत बड़ा मंच है, लेकिन भारत के खिलाफ भारत में खेलना संभवत: दूसरे नंबर पर है। मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी निश्चित तौर पर इसके लिए तैयार हैं और परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा रहे हैं। विकेटों का अच्छी तरह से अनुमान लगाना यहां महत्वपूर्ण होने जा रहा है।’

घरेलू ग्रीष्मकालीन सत्र से पहले तरोताजा होना चाहते हैं

टी20 विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण का हिस्सा रहे बोल्ट ने कहा, ‘हर कोई निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड में गर्मियों के सत्र का इंतजार कर रहा है। मैं टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैं पिछले 12 सप्ताह से बाहर हूं और न्यूजीलैंड में गर्मियों के सत्र से पहले तरोताजा होना चाहता हूं।’

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को पचा पाना आसान नहीं

बोल्ट ने कहा कि टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को पचा पाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘इस हार को पचा पाना अब भी मुश्किल है, लेकिन जिंदगी इसी तरह से चलती है। फाइनल के बाद हम होटल पहुंचे, अपना सामान तैयार किया, विमान में बैठे, जयपुर पहुंचे और अब फिर होटल में हैं।’

You Might Also Like

लखीमपुर कांड पर राहुल गांधी के सख्त तेवर, उठाई गृह राज्यमंत्री को हटाने की मांग
ऑल इंग्लैंड ओपन : लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, मिश्रित युगल में ध्रुव-तनीषा परास्त
तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बोले- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर राज्य का विकास जरूरी : पीएम मोदी
बसपा ने UP निकाय चुनाव में BJP पर लगाया धांधली का आरोप, मायावती ने कही ये बड़ी बात…
TAGGED:CricketKane williamsonKiwi Captain WilliamsonNZCT20 Seriesteam indiaTim SoutheeTrent Boult
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?