Homeहिन्दीमनोरंजनबॉलीवुड : सत्यमेव जयते 2' के बाद फिर साथ नजर आयेगी जॉन-दिव्या...

बॉलीवुड : सत्यमेव जयते 2′ के बाद फिर साथ नजर आयेगी जॉन-दिव्या की जोड़ी!

मुंबई, 15 नवम्बर। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है। जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला कुमार भी नजर आएंगी। चर्चा है कि ‘सत्यमेव जयते 2’ के बाद जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की जोड़ी फिल्मकार मुकेश भट्ट की अगली फिल्म में फिर नजर आएगी। फिल्म की कास्टिंग चल रही है और स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। यदि सबकुछ सही रहा तो जॉन और दिव्या की जोड़ी फिर साथ काम करती नजर आ सकती है।

सूत्रों की मानें तो, “जॉन और दिव्या जहां अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 के लिए प्रमोशन में जुटे हुए हैं । वहीं ये जोड़ी जल्द ही एक और फ़िल्म साइन करने वाली है । कहा जा रहा है कि जॉन और दिव्या एक साथ मुकेश भट्ट की फ़िल्म में भी नजर आ सकते हैं।” जब बॉलीवुड हंगामा ने इस बारें में फ़िल्ममेकर मुकेश भट्ट के साथ संपर्क किया तो उन्होंने इस बारें में कहा, “अभी तक कुछ भी फ़ाइनल नहीं हुआ है। फ़िल्म की कास्टिंग अभी चल रही है। वहीं फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम चालू है।” जब हमने उनसे जॉन और दिव्या की कास्टिंग के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा, “फ़िल्म की कास्टिंग अभी चल रही है।”

मिलाप मिलन झवेरी द्दारा निर्देशित सत्यमेव जयते 2 में जॉन के अपोजिट दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी । भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमई एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 25 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम- द फ़ाइनल ट्रूथ रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments