hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महबूबा का अमित शाह पर तंज – घाटी में हालात सामान्य दिखाने का नाटक, 700 लोग हिरासत में लिए गए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महबूबा का अमित शाह पर तंज – घाटी में हालात सामान्य दिखाने का नाटक, 700 लोग हिरासत में लिए गए
राजनीतिहिन्दी

महबूबा का अमित शाह पर तंज – घाटी में हालात सामान्य दिखाने का नाटक, 700 लोग हिरासत में लिए गए

Vinayak Barot
Last updated: October 23, 2021 6:18 pm
Vinayak Barot
Published: October 23, 2021
Share
SHARE

श्रीनगर, 23 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे पर तंज कसते हुए कहा है कि कश्मीर घाटी में हालात सामान्य दिखाने का सिर्फ नाटक किया जा रहा है जबकि वास्तविकता कुछ और ही है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और गृह मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद अमित शाह पहली बार घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को पूर्वाह्न श्रीगर पहुंचे। उन्होंने दौरे के पहले ही दिन यहां राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की और घाटी में कुछ विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Instead prior to his visit 700 civilians were detained, booked under PSA & many shifted to jails outside Kashmir. Such oppressive steps further vitiate an already tense atmosphere. ‘Normalcy acrobatics’ are in full swing while reality is denied & obfuscated.

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) October 23, 2021

सरकारी एजेंसियों के कदम तनाव को ज्यादा बढ़ाने का काम कर रहे

फिलहाल महबूबा मुफ्ती को इस दौरे से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि शाह के दौरे से पहले 700 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई अपराधियों को कश्मीर की बाहर की जेलों में शिफ्ट किया गया। सरकारी एजेंसियों के ऐसे कदम तनाव को और ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं। सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश लगातार हो रही है, लेकिन असल सच्चाई को सभी दबाना चाहते हैं।

370 हटने के बाद से सिर्फ परेशानियां बढ़ीं

पीडीपी मुखिया ने उन विकास कार्यों को लेकर भी निशाना साधा, जिन्हें अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई है। महमूबा की नजरों में आधे से ज्यादा प्रोजेक्ट वो हैं, जिनका काम यूपीए कार्यकाल के दौरान ही शुरू हो चुका था। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री श्रीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का उद्घाटन करते हैं, नए मेडिकल कॉलेज की नींव भी रखते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि आधे से ज्यादा मेडिकल कॉलेज को लेकर स्वीकृति कांग्रेस सरकार के दौरान हो गई थी। अनुच्छेद 370 हटने के बाद से तो सिर्फ परेशानियां बढ़ी हैं और  जम्मू-कश्मीर को अराजकता की ओर ढकेल दिया गया है।

HM inaugurating international flights from Srinagar & laying foundation of new medical colleges isn’t new. Half a dozen medical colleges were sanctioned by UPA gov & are functional now. Post Article 370 abrogation & an engineered crisis, J&K has been thrown into chaos.

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) October 23, 2021

गृह मंत्री को कुछ सुझाव भी दिए

महबूबा ने अमित शाह को कुछ सुझाव भी दिए। मसलन, यदि समय रहते कुछ कैदियों को जेल से रिहा किया जाता, अगर लोगों के उत्पीड़न को खत्म किया जाता, यदि अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने का काम सटीक अंदाज में होता तो लोगों को सही मायने में राहत मिलती और घाटी का सही में विकास होता।

You Might Also Like

कांग्रेस ने गठबंधन के लिए बसपा की ओर बढ़ाया हाथ, अब मायावती को करना है आखिरी फैसला
मलयालम सिनेमा के ख्यातिनाम अभिनेता मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया के अवार्ड लौटाने पर बोले योगेश्वर दत्त – पूरी रूपरेखा के पीछे कांग्रेस का दिमाग’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर उत्साहित है अमेरिकी कॉरपोरेट जगत
रूस के भीषण हमलों के बाद यूक्रेन में बढ़ा संकट, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
TAGGED:amit shahJ-K visit of Home MinisterKashmir ValleyMehbooba MuttiPDP chief
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?