hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: क्रिकेट : मुख्य कोच रवि शास्त्री मैनचेस्टर टेस्ट में भी भारतीय टीम के साथ नहीं रहेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > क्रिकेट : मुख्य कोच रवि शास्त्री मैनचेस्टर टेस्ट में भी भारतीय टीम के साथ नहीं रहेंगे
खेलहिन्दी

क्रिकेट : मुख्य कोच रवि शास्त्री मैनचेस्टर टेस्ट में भी भारतीय टीम के साथ नहीं रहेंगे

Vinayak Barot
Last updated: September 6, 2021 3:13 pm
Vinayak Barot
Published: September 6, 2021
Share
SHARE

लंदन, 6 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट के टीम कोरोना संक्रमित मुख्य कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड के साथ 10 सितम्बर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर खेले जाने वाले पांचवें व अंतिम टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

गौरतलब है कि शनिवार की रात थोड़ी परेशानी महसूस करने के बाद लेटरल फ्लो टेस्ट (रैपिड एंटीजन टेस्ट) से गुजरने के बाद रविवार को शास्त्री को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद शास्त्री के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरुण और दो अन्य कोचिंग स्टाफ को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एहतियातन आइसोलेट कर दिया है। यहां द ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दौरान अब टीम के साथ कोचिंग स्टाफ के रूप में सिर्फ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ही हैं।

भारतीय टीम प्रबंधन ने संकेत दिया है कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद रवि शास्त्री को 14 दिनों की अवधि के लिए आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। इस दौरान उनका दो बार परीक्षण किया जाएगा, जिसमें नकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें आइसोलेशन से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।

टीम प्रबंधन के एक सूत्र ने एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘दुर्भाग्य से, शास्त्री 14 दिनों के लिए अलगाव में रहेंगे और अलगाव से बाहर आने से पहले उन्हें दो नकारात्मक परीक्षण कराने होंगे। वह तब तक भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं होंगे।’

इंग्लैंड से भारतीय टीम सीधे यूएई पहुंचेगी

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 14 सितम्बर को खत्म हो रहा है, जहां से विराट कोहली एंड कम्पनी सीधे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचेगी। यूएई में 19 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बचे मैच खेले जाने हैं।

यूएई के 3 शहरों में 27 दिनों के भीतर कराए जाएंगे आईपीएल के बचे 31 मैच

स्मरण रहे के बीते अप्रैल माह में आईपीएल के 14वें संस्करण की शुरुआत हुई थी। लेकिन बॉयो-बबल के अति सुरक्षा घेरे के बावजूद कोविड-19 की सेंधमारी के चलते 29 मैचों के बाद चार मई को लीग का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। अब यूएई के तीन शहरों – दुबई, शारजाह व अबु धाबी में 27 दिनों के भीतर बचे 31 मैच कराए जाएंगे।

You Might Also Like

शाहनवाज हुसैन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज होगा रेप का केस
बिग बॉस फेम अर्चना गौतम संग बीच सड़क पर बदसलूकी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाप-बेटी को खदेड़ा!
दिल्ली विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बलों ने तलाशी ली
उत्तर प्रदेश : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन का दावा- यूपी से जल्द होगी ओवैसी की विदाई
मध्य प्रदेश : बस-डंपर में हुई जोरदार टक्कर, सात की मौत 16 घायल
TAGGED:CricketHead Coach Ravi Shastrimanchester testravi shastri corona positiveteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?