hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लार्ड्स टेस्ट में राहुल के शतकीय प्रहार पर बोले रोहित – मैंने उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > लार्ड्स टेस्ट में राहुल के शतकीय प्रहार पर बोले रोहित – मैंने उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखा
खेलहिन्दी

लार्ड्स टेस्ट में राहुल के शतकीय प्रहार पर बोले रोहित – मैंने उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखा

Vinayak Barot
Last updated: August 13, 2021 5:26 pm
Vinayak Barot
Published: August 13, 2021
Share
SHARE

लंदन, 13 अगस्त। भारत और इंग्लैंड के बीच लार्ड्स ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा। इस दौरान केएल राहुल ने जहां करिअर का छठा शतक (नाबाद 127 रन, 248 गेंद, एक छक्का, 12 चौके) जमाया वहीं शतक से 13 रन दूर रह गए रोहित शर्मा (83 रन, 145 गेंद, 185 मिनट, एक छक्का, 11 चौके) के साथ मिलकर उन्होंने शतकीय साझेदारी के बीच 69 वर्ष पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। अंततः पहसे दिन स्टंप्स उखाड़े गए तो भारत ने 90 ओवरों में तीन विकेट पर 276 रन बना लिए थे।

पहली गेंद से नियंत्रित होकर खेले राहुल

रोहित ने पहले दिन खेल समाप्ति के बाद राहुल की तारीफ करते हुए कहा, ‘राहुल को अब तक मैंने जितना भी खेलते  हुए देखा है, उनमें यह उनका सर्वश्रेष्ठ फॉर्म प्रतीत हुआ। वह पहली गेंद से नियंत्रित दिखे। उनके दिमाग में शुरुआत से ही कोई भ्रम नहीं था। उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं सोचा और अपनी योजना के प्रति एकदम स्पष्ट थे। जब आप अपनी योजना के प्रति स्पष्ट हों और आप को खुद पर भरोसा हो तो यह कारगर होता है। राहुल ने बिल्कुल यही किया और अंत तक सुनियोजित तरीके से निर्भीक होकर खेले।’

‘हम दोनों एक-दूसरे का खेल अच्छी तरह समझते हैं’

मुंबइया बल्लेबाज रोहित ने कहा, ‘जब परिस्थितियां और वातावरण आपके विपरीत हों तो आपको शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ता है, खास तौर पर नई गेंदों के खिलाफ। इसके बाद जब वातावरण और पिच समझ में आने लगे तो आप अपने हिसाब से खेल सकते हैं। लार्ड्स टेस्ट के पहले दिन राहुल और मैंने यही किया। ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही हम दोनों एक-दूसरे का गेम अच्छी तरह समझते हैं और हमारे बीच बेहतर तालमेल भी है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टेस्ट में सब कुछ अच्छा ही होगा।

शतकीय साझेदारी से टूटा लॉर्ड्स का 69 वर्ष पुराना रिकॉर्ड

पहले दिन के खेल की बात करें तो सिक्के की उछाल गंवाने को छोड़ सब कुछ भारत के अनुकूल रहा। शुरुआती घंटे में बारिश की कुछ बाधा के बाद रोहित व राहुल के ही बल्ले से रन बरसे। दोनों ने लंच (18.4 ओवरों में 0-46) निकाला और पहले विकेट पर 126 रनों की भागीदारी चाय (52 ओवरों में 2-157) के पहले टूटी, जब एंडरसन ने 44वें ओवर में रोहित को बोल्ड मार दिया।

फिलहाल रोहित व राहुल तब तक इस मैदान पर 69 वर्षों बाद इतिहास दोहरा चुके थे। इन वर्षों के दौरान कोई भारतीय जोड़ी यहां शतकीय भागीदारी नहीं कर सकी थी। वर्ष 1952 में वीनू मांकड़ और पंकज रॉय की ओपनिंग जोड़ी ने यहां 106 रनों की साझेदारी की थी।

कप्तान कोहली के साथ भी राहुल की शतकीय भागीदारी

राहुल और रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 42 रनों (103 गेंद, 142 मिनट, तीन चौके) की पारी खेली और तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 117 रनों की शतकीय साझेदारी भी आई, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 250 के पार पहुंच सकी। विराट की पारी का अंत ओली रोबिंसन ने किया। खेल समाप्ति के समय अजिंक्य रहाणे एक रन बनाकर राहुल का साथ दे रहे थे।

हालांकि चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा और वह महज 9 रन बनाकर एंडरसन के दूसरे शिकार हुए (2-150)। भारत ने दूसरे टेस्ट की एकादश में एक बदलाव करते हुए चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह ईशांत शर्मा को शामिल किया।

You Might Also Like

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली
यूपी : गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
इतालवी अखबार से बोले राहुल गांधी – भारत में ‘फासीवाद आ चुका है, लोकतांत्रिक ढांचा ढह चुका है, संसद निष्प्रभावी हो चुकी है’
पोस्टर वार पर बोले नरोत्तम मिश्रा -‘फोन पे’ कम्पनी यदि शिकायत करेगी तो सरकार उस पर काररवाई करेगी
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता के विरोध में पारित किया प्रस्ताव
TAGGED:Best FormLord's TestRahulRohit
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?